इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार तड़के की है। पति ने पत्नी को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान दीक्षा (25) पति विपिन टटवाडे निवासी अमर टेकरी के रूप में हुई है। पति विपिन ने पुलिस को बताया कि रविवार को दीक्षा की तबीयत खराब थी। उन्होंने उसे डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद पास में क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर को घर बुलाकर ड्रिप चढ़ाने की बात हुई।दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी मिली-विपिन के अनुसार उनके बेटे ने भी फोन कर बताया था कि मां इलाज करवाने के लिए तैयार नहीं हो रही है। रात में दीक्षा मोबाइल चलाती रही, जबकि पति और बच्चे सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब विपिन की नींद खुली तो दीक्षा बिस्तर पर नहीं थी। तलाश करने पर वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, तबीयत खराब थी: सुबह फंदे पर लटकी मिली