बुलेट चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार:10 से ज्यादा बाइक बरामद, चोरी कर किराए पर देते थे आरोपी

इंदौर।इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की करीब एक दर्जन बुलेट और बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी महंगी बुलेट चोरी कर उसे ऑर्डर पर उपलब्ध कराते थे।टीआई सियाराम गुर्जर की टीम ने शिवेंद्र, वीरेंद्र और पंकज नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी की लगभग चार बुलेट और अन्य बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सूने इलाकों से वाहन चोरी करते थे और इसे शौक-मौज के लिए अंजाम देते थे।आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे ऑर्डर पर बुलेट उपलब्ध कराते थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी साहिल का नाम भी सामने आया था, जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामले की जांच जारी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment