पुतिन ने NATO देशों को परमाणु हमले की धमकी दी:कहा- कलिनिनग्राद पर हमला किया तो सारे हथियार तैयार;

मॉस्को।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को NATO देशों को परमाणु हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा कि रूस की किसी भी जमीन पर हमला हुआ, तो वह अपने सभी हथियारों से जवाब देगा।पुतिन ने मॉस्को में वल्दाई फोरम के दौरान कहा कि NATO अगर कलिनिनग्राद को रूस से अलग करने की कोशिश करता है, तो रूस तुरंत जवाब देगा।कलिनिनग्राद रूस का एक अलग इलाका है। यह रूस के बाकी हिस्से से जुड़ा नहीं है। यह रूस की सीमा से 300 किमी दूर यूरोप में पोलैंड और लिथुआनिया के बीच स्थित है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1945 से इस इलाके पर रूस का कब्जा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment