इंदौर। आजाद नगर इलाके में बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर एक ठेकेदार के घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने उसे थाने ले जाने और केस में फंसाने की धमकी दी। डर के चलते ठेकेदार ने उन्हें 4 हजार रुपए दे दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
रात 3 बजे दरवाजा पीटकर घर में घुसे-आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया ने बताया कि हुसैनी मस्जिद वाली गली में रहने वाले इमरान पुत्र अनवर खान की शिकायत पर आरोपी भैया पठान, शाहरुख पेट्रोल और उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इमरान ठेकेदारी का काम करते हैं।
इमरान ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर की रात करीब 3 बजे आरोपियों ने उनके घर का दरवाजा बजाया। दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने लातें मारना शुरू कर दिया। दरवाजा खोलते ही चारों जबरन घर में घुस आए।