पाकिस्तान में ट्रम्प के बेटों की कंपनी ड्रोन यूनिट लगाएगी:3 साइट्स चुनीं

इस्लामाबाद।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटों से जुड़ी पॉवरस कंपनी पाकिस्तान में ड्रोन प्रोडक्शन यूनिट लगाने जा रही है। एरिक ट्रम्प और डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की कंपनी ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मर्री में सीक्रेट मीटिंग की है।पाकिस्तान में ड्रोन प्रोडक्शन के लिए हरीपुर, रावलपिंडी और तक्षशिला में तीन संभावित मिलिट्री साइट्स चुनी गई हैं। यहां आत्मघाती ड्रोन बनाए जाएंगे। 16 सितंबर को मुनीर और पॉवरस के बीच ड्रोन आयात का एमओयू हुआ था।सूत्रों के मुताबिक, प्रोडक्शन में पाक आर्मी की इंडस्ट्रियल यूनिट भी शामिल होगी। यूनिट की साइट फाइनल करने के लिए पाकिस्तानी अधिकारी 15 अक्टूबर के बाद अमेरिका जाएंगे। पाकिस्तान फिलहाल चीन और तुर्किये से ड्रोन खरीद रहा है। तुर्किये ने भी पाकिस्तान में ड्रोन प्रोडक्शन का करार किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत भी लगातार ड्रोन प्रोडक्शन बढ़ा रहा है। भारत की 4 फैक्ट्री तैयार हैं, 3 बनाई जा रहीं है और 2 प्रस्तावित हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment