इंदौर। कनाड़िया में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। झलारिया गांव का सुनील पिता रामावतार चौहान (37) पेशे से ड्राइवर है। पत्नी अनीता बाई (32) की हत्या कर दी।इसके बाद आरोपी दोनों बच्चों माही (10) और अजय (8) को हिंगोनिया गांव के पास स्थित तालाब में ले गया और उन्हें फेंक दिया। अजय किसी तरह तालाब से बाहर निकल आया।
इसके बाद उसने वहां से गुजर रही कनाड़िया FRV टीम को घटनाक्रम की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सुनील को झलारिया गांव से राउंडअप कर लिया। पूछताछ में उसने पत्नी पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बच्चों को तालाब में फेंकने की जानकारी भी दी। इसके बाद SDRF टीम को मौके पर बुलाकर रातभर सर्चिंग अभियान चलाया । तलाशी के दौरान बेटी माही का शव तालाब से बरामद कर लिया ।