छेड़छाड़, करने के मामले में छात्रा का पीछा करने वाले पर एफआईआर दर्ज

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की शिकायत पर शाहरुख पुत्र मंजूर खान निवासी चिंतामणपुर आष्टा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पीछा करने के मामले में FIR दर्ज की है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसका पीछा कर परेशान कर रहा है। इससे पहले भी वह आरोपी के खिलाफ भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी है।पुलिस के मुताबिक छात्रा सोमवार को घर से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में एक मंदिर के पास शाहरुख खड़ा मिला और उसके पीछे चलने लगा। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने छात्रा को रोककर बातचीत करने के लिए दबाव बनाया। छात्रा ने मना किया तो उसने अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।

जेल भी जा चुका है आरोपी-पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे कहा कि उसके खिलाफ जितनी भी FIR दर्ज हैं, उनमें समझौता कर ले और उसकी बात मानकर शादी कर ले, वरना ठीक नहीं होगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी करीब तीन साल से उसके आने-जाने के दौरान लगातार पीछा करता रहा है। उसके चलते पहले उसका एक रिश्ता भी टूट चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment