उज्जैन। बाबा महाकाल की राजसी सवारी के मद्देनजर कंठाल चौराहा से सतीगेट होते हुए छत्री चौक तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। निगम द्वारा कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन के साथ रात्रिकालीन शिफ्ट में भी निर्माण कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मार्ग पर लगभग 150 मीटर पीक्यूसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निगम आयुक्त ने शेष पीक्यूसी कार्य में गति बढ़ाकर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण के दौरान स्थानीय रहवासियों का सहयोग मिल रहा है, जिससे मंदिर विस्थापन सहित अन्य बाधक कार्यों को समन्वय के साथ पूरा किया जा रहा है।
कंठाल चौराहे का होगा नया स्वरूप
कंठाल चौराहा निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि चौराहे को नया स्वरूप देते हुए पेवर ब्लॉक से विकसित किया जाएगा। निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक यातायात मार्ग की समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी।
सतीगेट क्षेत्र में भी निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश
सतीगेट क्षेत्र में निगम आयुक्त ने बाधक भवनों को हटाने, एक ओर खुदाई कर प्रीकास्ट नाली निर्माण तथा दोनों ओर विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 25 मीटर क्षेत्र में कोबल पत्थर लगाए जाएंगे।
दिन-रात चल रहा निर्माण कार्य
निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने कहा कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी को देखते हुए मार्ग चौड़ीकरण से जुड़े सभी शेष कार्यों को समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निगम की टीम दिन एवं रात्रि की शिफ्ट में लगातार कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री आर.के. जैन, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री श्री डी.एस. परिहार, भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, सहायक यंत्री श्री दिलीप कुमार नौधने, उपयंत्री श्री राजेंद्र रावत सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।