सहेली के साथ रहने की जिद पर युवती से मारपीट:परिजनों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप

इंदौर।  द्वारकापुरी क्षेत्र में दो युवतियों की दोस्ती और साथ रहने की इच्छा को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी सहेली के परिजनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रविवार देर रात की है।द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार स्वाति नामक युवती की शिकायत पर नितेश, उमेश, कृष्णा और नेहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। स्वाति का कहना है कि उसकी एक युवती से पिछले पांच सालों से दोस्ती है और दोनों साथ रहना चाहती हैं।वैष्णो देवी यात्रा के बाद बढ़ा विवाद-शिकायत के मुताबिक दोनों युवतियां मार्च महीने में वैष्णो देवी, मथुरा, जम्मू-कश्मीर और हरिद्वार घूमने गई थीं। इसके बाद सहेली के पति और परिजनों को उनके रिश्ते पर आपत्ति होने लगी। आरोप है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सहेली के परिजन उसके घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment