उज्जैन। शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के प्रमुख कारणों में से एक मुख्य मार्गों पर फैला अतिक्रमण भी है। इसका ताजा उदाहरण आगर रोड स्थित दरगाह मंडी चौराहा है, जहां दुकानों के बाहर खड़े ई-रिक्शा, चारपहिया व दोपहिया वाहनों के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।दरगाह मंडी चौराहे के आसपास गैरेज, वेल्डिंग तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। इन दुकानों पर…
Read MoreCategory: उज्जैन
इस बार भी खरीदी में सोख्ता की स्थिति: समर्थन मुल्य पर खरीदी का 1.39 करोड का गेहुं गायब
उज्जैन। कुछ माह पूर्व सरकार ने किसानों से समर्थन मुल्य पर गेहुं खरीदी की थी। जिले भर में इसकी जोरदार रेकार्ड खरीदी की गई थी। इसी गेहुं में से 1.39 करोड से अधिक की राशि का 396 टन गेहुं गायब हो गया है। गेहुं गायब होने का यह मामला खरीदी करने वाली सोसायटी और गोदाम तक पहुंचाने वाले परिवहनकर्ता के बीच ही होना सामने आया है।हर साल की तरह एक बार फिर से इस वर्ष भी समर्थन मुल्य पर खरीदी का गेहुं गायब हुआ है। इसे शासकीय भाषा में सोख्ता…
Read Moreदूसरे डेयरी के फर्जी बिल देकर सप्लाई हो रहा था पनीर: खाद्य विभाग ने जब्त कर सेंपल भेजे
उज्जैन।उज्जैन खाद्य विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक कथित फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा, जो एक डेयरी से पनीर लाकर दूसरी डेयरी के नाम का बिल होटल संचालकों को दे रहा था। टीम ने पनीर के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और मामले की सूचना पुलिस को भी दी जा रही है।जानकारी के अनुसार अतुल बढ़वार नामक युवक रोज की तरह महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर के पीछे संचालित सतयुग इन होटल में पनीर की…
Read Moreमां बगलामुखी मंदिर के दान में सेंध का आरोप ,कलेक्टर ने जांच समिति बनाई
नलखेडा। आगर-मालवा जिले के नलखेडा में स्थित प्रसिद्ध तांत्रिक मां बगलामुखी मंदिर के दान में सेंध का आरोप लगने की स्थिति सामने आने के बाद कलेक्टर प्रिती यादव ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। यह समिति 7 दिन में अपना प्रतिवेदन कलेक्टर को देगी। मामले में प्रारंभिक रूप से एक गैर सरकारी समिति के खुलेआम मंदिर में सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी दान में लेने की जानकारी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के दान में वर्ष 2018 में गणना के दौरान…
Read Moreसड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से भरा ट्राला: ; सड़क को लेकर व्यापारियों में रोष
उज्जैन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह एमआर-5 रोड पर बड़ा हादसा हो गया। शिव शक्ति सीमेंट की दुकान पर माल उतारने पहुंचा सीमेंट से भरा ट्राला सीमेंट की सड़क टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसे में ट्राले में लदी करीब 3.50 लाख रुपए मूल्य की सीमेंट की बोरियां पानी में भीगकर खराब हो गईं। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।दुकान संचालक के अनुसार लगातार बारिश के कारण नाले के पास सड़क के नीचे की मिट्टी…
Read Moreधोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए लाया आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागा
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाने का एक आरोपी बुधवार को मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया गया था। मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल पहुंचने के दौरान वह इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी नीरज श्रीवास्तव, उसकी मां और एक अन्य आरोपी एक मकान को कई लोगों को बेचने और फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार करने के मामले में केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में बंद थे। चिमनगंज मंडी…
Read Moreचेंबर सफाई के दौरान गैस से सफाईकर्मी की मौत: 2बेहोश, S P ने रेस्क्यू टीम बुलाकर बाहर निकलवाया
उज्जैन। पीपली नाका क्षेत्र में मंगलवार सुबह सीवरेज चेंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में नीचे उतरे दो अन्य कर्मचारी भी बेहोश हो गए। मौके से गुजर रहे उज्जैन पुलिस अधीक्षक की तत्परता और रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जानकारी के अनुसार पीपली नाका स्थित सीवरेज चेंबर जाम होने की सूचना पर सुबह करीब 11 बजे टाटा कंपनी के सीवरेज प्रोजेक्ट से…
Read Moreविधायक की बस को फूंका;पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े : गायों को टक्कर मारने से गुस्साए ग्रामीण
उज्जैन।सोमवार रात उज्जैन के पंथ पिपलाई में बलराम जाट ढाबे के पास उज्जैन आ रही बस ने सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गायों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए।उन्होंने पहले यात्रियों को सुरक्षित उतारा, फिर पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए और बस में आग लगा दी। इससे पूरी बस जलकर खाक हो गई। बस इंदौर के विधायक शुक्ला की बताई जा रही है। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और उज्जैन-इंदौर रोड पर अफरा-तफरी मच गई।नानाखेड़ा थाना…
Read Moreअमानवीयता की हद:वाहन चालकों द्वारा पशुओं पर अत्याचार-मामलों के विडियो वायरल
उज्जैन। जिधर देखों उधर अमानवीयता की हद पार की जा रही है। अमानवीय स्थिति के वाहन चालन से पशुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। इंदौर में नगर निगम का वाहन कुत्ते पर चढा दिया गया। मंदसौर में सोमवार को नंदी को वाहन चालक ने टक्कर मार कर नाले में गिरा दिया। दोनों मामलों के विडियो वायरल हो रहे हैं। मंदसौर में युवकों की नंदी सेवा की सराहना की जा रही है।लापरवाही से वाहन चालन के मामले आम होते जा रहे हैं। अब अमानवीय हदें पार की जा रही है।…
Read Moreसीरियल ब्लास्ट का दोषी शादी में हुआ शामिल:घेरे रहे पुलिसकर्मी, 2 दिन छावनी बना रहा बेगमबाग क्षेत्र
उज्जैन।वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार रविवार को अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से उज्जैन लेकर आई। इस दौरान उसके घर और आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बेगमबाग निवासी मोहम्मद अबरार मनियार की बेटी का निकाह रविवार को था। पेरोल मिलने के…
Read More