उज्जैन।वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा दोषी मोहम्मद अबरार मनियार रविवार को अपनी बेटी के निकाह में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच उज्जैन पहुंचा। गुजरात हाईकोर्ट से तीन दिन की पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल से उज्जैन लेकर आई। इस दौरान उसके घर और आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बेगमबाग निवासी मोहम्मद अबरार मनियार की बेटी का निकाह रविवार को था। पेरोल मिलने के बाद गुजरात पुलिस की टीम, जिसमें दो एसीपी, दो थाना प्रभारी और करीब 21 अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, शनिवार रात उसे लेकर उज्जैन पहुंची। वहीं, स्थानीय स्तर पर महाकाल थाना पुलिस ने भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हुए पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी।
सीरियल ब्लास्ट का दोषी शादी में हुआ शामिल:घेरे रहे पुलिसकर्मी, 2 दिन छावनी बना रहा बेगमबाग क्षेत्र