नाले से झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रतलाम। इप्का गेस्ट हाउस के पीछे स्थित नाले से सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव झाड़ियों के बीच नाले के पानी में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।शव सिटी फोरलेन स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय से कुछ दूरी पर इप्का गेस्ट हाउस के पीछे मिला। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके पीछे रेलवे की इंदौर रेल लाइन भी गुजरती है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक ने काले रंग की पैंट और टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment