इंदौर/झाबुआ। इंदौर से परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया 3 साल का मासूम गौरांश सोनी होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिर गया। करीब 20 फीट नीचे गिरने से उसकी गर्दन में गंभीर चोटें आईं। सिर की हडि्डयां टूट गई।पहले नैनीताल और फिर हल्द्वानी में इलाज के बाद उसे दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरांश झाबुआ जिले के राणापुर के सराफा व्यापारी विशाल सोनी का इकलौता बेटा था।दादा अनिल सोनी ने बताया कि परिवार 1 जुलाई को 22 सदस्यों के साथ इंदौर से नैनीताल घूमने के लिए निकला था। परिवार मल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह गौरांश होटल के कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान कुछ पल के लिए परिजन का ध्यान हटा और वह तीसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिर गया।
नैनीताल में सराफा कारोबारी के बेटे की मौत:होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरा मासूम