सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से भरा ट्राला: ; सड़क को लेकर व्यापारियों में रोष

उज्जैन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह एमआर-5 रोड पर बड़ा हादसा हो गया। शिव शक्ति सीमेंट की दुकान पर माल उतारने पहुंचा सीमेंट से भरा ट्राला सीमेंट की सड़क टूटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गया। हादसे में ट्राले में लदी करीब 3.50 लाख रुपए मूल्य की सीमेंट की बोरियां पानी में भीगकर खराब हो गईं। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।दुकान संचालक के अनुसार लगातार बारिश के कारण नाले के पास सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई थी, जिससे सड़क कमजोर हो चुकी थी। बुधवार सुबह जब ट्राला माल उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ा हुआ तो जमीन धंस गई और वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नाले में जा गिरा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment