उज्जैन। शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के प्रमुख कारणों में से एक मुख्य मार्गों पर फैला अतिक्रमण भी है। इसका ताजा उदाहरण आगर रोड स्थित दरगाह मंडी चौराहा है, जहां दुकानों के बाहर खड़े ई-रिक्शा, चारपहिया व दोपहिया वाहनों के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यहां यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।दरगाह मंडी चौराहे के आसपास गैरेज, वेल्डिंग तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। इन दुकानों पर…
Read More