भोपाल। सिंहस्थ में फूलों की चिंता अभी से अधिकारियों ने ले ली है। इसके लिए दो योजनाओं पर काम किया जा रहा है। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर फूलों के केंद्र को विकसित किया जाने की दिशा में पहल की जा रही है। जल्द ही इस मार्ग पर शहर से 16 किलोमीटर दूर यहां केंद्र बनाए जाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। फूल सिंहस्थ 2028 के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं । मेगा तीर्थयात्रा कार्यक्रम में अनुमानित 30-35 करोड़ भक्तों के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा…
Read MoreCategory: उज्जैन
निकास चौराहे से इंदौर गेट तक निकलेगा पैदल मार्च एलिवेटेड ब्रिज के विरोध में व्यापारियों के साथ कांग्रेस उतरेगी -विरोध में देवासगेट क्षेत्र में एक –एक दुकानदार ने लगाए पोस्टर ,बैनर
उज्जैन। सिंहस्थ2028 एवं शहर में आवागमन के लिए सुगमता को लेकर बनाए जाने वाले एलिवेटिेड ब्रिज का विरोध चल रहा है। व्यापारियों के विरोध के साथ अब कांग्रेस भी मैदान में खुलकर उतरने वाली है। इसकी पहल रविवार को कांग्रेस निकास चौराहे से इंदौर गेट तक पैदल मार्च निकालकर करेगी। वैसे ब्रिज को लेकर टेंडर जारी हो चुके हैं और शासन पक्ष की और से उच्च न्यायालय खंडपीठ में केविएट दायर की जा चुकी है। आगर रोड से रेलवे स्टेशन होते हुए इंदौर गेट एवं निकास से इंदौर गेट के…
Read Moreकुख्यात बदमाश रोशन ने पहली पत्नी पर तानी पिस्टल -गुर्जर सरनेम हटाने और शहर छोड़ने की धमकी
उज्जैन। गुर्जर गैंग के कुख्यात बदमाश रोशन ने रात के समय पहली पत्नी के घर में घुसकर पिस्टल तानी और गुर्जर सरनेम हटाने के साथ शहर छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर बदमाश के खिलाफ धारा 331 (6), 351 (3) में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि दिनेश पेट्रोल पम्प दो तालाब के पास रहने वाले निकिता पति रोशन गुर्जर ने गुरूवार को शिकायत दर्ज कराई कि वह अंकुर स्कूल में शिक्षिका है। उसका एक 6…
Read Moreजामफल के पेड़ पर लटकी मिली ग्रामीण की लाश -तनाव में वृद्धा ने दुपट्टे के फंदे से लगाई फांसी
उज्जैन। आर्थिक परेशानी और तनाव में असमय जीवन का अंत करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला, वहीं दुपट्टे का फंदा बनाकर वृद्धा ने फांसी लगा ली। इससे पहले रात में 2 लोगों ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। नीलगंगा थाना क्षेत्र एकतानगर में तड़के चार बजे पिंकी कश्यप नींद से जागी तो उसने अपनी मां लीलाबाई पति पशुराम रायकवार 65 साल को दुपट्टे के फंदे पर लटका देखा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। बेटी ने…
Read Moreवार्ड क्रमांक 40 की पार्षद के मकान में लाखों की चोरी -बदमाशों के कार से आने की संभावना, पुलिस खंगाल रही कैमरे
उज्जैन। मक्सीरोड वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद के मकान में शुक्रवार देर शाम लाखों की चोरी होना सामने आया। जानकारी मिलने पर पुलिस जांच के लिये मौके पर पहुंची, पता चला कि दिन में मकान के सामने कार खड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश कार से आये थे। आसपास कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुरा में पार्षद जानीबाई पति सत्यनारायण राठौर वर्तमान में निवास कर रही है। उनका मकान मेनरोड है, जिसका निर्माण कार्य चलने पर उन्होने माधोपुरा में मकान…
Read Moreदुर्घटना में मृतक के शव का हाइवे पर अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े ग्रामीण
रतलाम। जिले के नामली क्षेत्र स्थित पलदुना फाटे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। गुरुवार देर रात “पुलिस” लिखे वाहन की टक्कर से घायल 48 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद कुमावत, निवासी नामली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को ग्रामीण उसके शव का अंतिम संस्कार हाईवे पर रखकर करने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने अंकल के साथ गांव से निकलकर फोरलेन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें और एक अन्य व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश को तत्काल इंदौर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन हाइवे किनारे टेंट-तंबू लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने “फोरलेन वालों की दादागिरी नहीं चलेगी” के नारे लगाते हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब ग्रामीणों ने मृतक का अंतिम संस्कार हाइवे पर ही करने की जिद पकड़ ली। बड़ी संख्या में लोग लकड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि देर शाम तक प्रशासन की समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और शव को इंदौर से लाकर रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। लगातार हादसों से बढ़ा आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि पलदुना फाटे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने यहां स्पीड कंट्रोल, संकेतक, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
Read Moreचाईल्ड वेलफेयर सोसायटी की कथित शिकायत पर पुलिस,जीआरपी,श्रम,बाल विकास की टीम की कार्रवाई:बिहार के 40 यात्रियों को ट्रेन से उज्जैन-नागदा में उतार कर यात्रा में विध्न डाला श्रम विभाग ने खोदा पहाड और चुहिया भी नहीं निकली श्रम विभाग ने सुबह नाश्ता करवाया,खाना खिलाया दोपहर में उज्जैन से अहमदाबाद की ट्रेन में रवाना किया
उज्जैन। कथित शिकायत पर गुरूवार देर रात पुलिस ,जीआरपी उज्जैन –नागदा ,श्रम विभाग,महिला बाल विकास विभाग की टीम ने अंत्योदय एक्सप्रेस से बिहार के दरभंगा से संबंधित 20 नाबालिग सहित 44 लोगों को उज्जैन एवं नागदा स्टेशन पर उतार लिया गया। ये सभी गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे। बाल श्रम एवं तस्करी की एक एनजीओं की कथित शिकायत कार्रवाई में झूठी निकली। इसके बाद सभी 44 लोगों की यात्रा में विध्न एवं संकट की स्थिति बन गई। शुक्रवार दोपहर सभी उज्जैन से अपने स्वयं के व्यय पर अहमदाबाद…
Read Moreराजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में शादी के दौरान विवाद फोटोग्राफर ने महिला को कैमरे के सामने से हटने को कहा, झड़प, कुर्सियां-बर्तन चले
ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के राजीव नगर (चिमनगंज क्षेत्र) में एक शादी समारोह हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यह घटना 27 अप्रैल की है। एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान, फोटोग्राफर ने कैमरे के सामने आ रही एक महिला को हटने के लिए कहा। इस बात पर महिला नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस दोनों पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गई। रात 1 बजे बढ़ा विवाद रात करीब एक बजे विवाद इतना बढ़…
Read Moreउज्जैन-नागदा में रेस्क्यू कर 26 नाबालिग छुड़ाए, रात 3 बजे तक चला सर्च अभियान
ट्रेन में अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का शक ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना पर बड़ा रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को उज्जैन और फिर नागदा स्टेशन पर रोककर पुलिस, बाल कल्याण समिति और अन्य विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि करीब 100 बच्चों को मजदूरी के लिए मुजफ्फरनगर से अहमदाबाद ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उज्जैन में चार थानों…
Read Moreदुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ महीना
उज्जैन। वर्ष 2026 का ज्येष्ठ महीना (2 मई – 29 जून) अधिक मास (मलमास) के दुर्लभ संयोग के कारण 59 दिनों का होगा, जो सामान्य से लगभग दोगुना है। 19 साल बाद बन रहे इस विशेष योग में 4 की बजाय 8 बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) पड़ेंगे, जिससे हनुमान जी की उपासना का यह सबसे लंबा और उत्तम समय माना जा रहा है। ज्येष्ठ मास में 8 बड़े मंगल का यह दुर्लभ संयोग लगभग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले ऐसा विशेष योग वर्ष 2007 में देखने को…
Read More