टोकन का जुलूस निकाला कान पकड़कर उठक-बैठक

उज्जैन के तलाई की पाल क्षेत्र के मोहल्ले में रहने के एवज में हर महीने 500 रुपए हफ्ता मांगने और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करने वाले आदतन अपराधी को पंवासा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ टोकन का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता और चिल्लाता नजर आया- ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।’ आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 के बीच मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक प्रकरण…

Read More

4 माह के दरमियान में सीवर और फूड वेस्ट टैंक की सफाई में गई 5 की जान निगम के पास पूरे संसाधन उपलब्ध,निजी संस्था में रिस्क पर हादसे मानव अधिकार आयोग ने भी मांगी थी पीपलीनाका क्षेत्र में हुए हादसे की रिपोर्ट

उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में हाल ही में फूड वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इससे पूर्व जुलाई माह में भी पीपलीनाका पर सिवरेज लाईन की सफाई के दौरान भी शहर में हादसा हो चुका है। पिछले 4 माह के दरमियान इस तरह के दो हादसों में 5 लोगों की मौत होना सामने आ रहा है। इसके साथ ही आधा दर्जन लोग दोनों मामलों में घायल हुए हैं। नगर निगम उज्जैन के पास तमाम संसाधनों एवं विशेषज्ञों की मौजूदगी…

Read More

खुसूर-फुसूर सही पकडे हैं साहब,ये लोचा करते हैं

खुसूर-फुसूर सही पकडे हैं साहब,ये लोचा करते हैं… शहर को बहुत जल्द 6 लेन की सौगात मिलने वाली है। इसका काम लगभग पूर्ण होने की स्थिति में सामने आ रहा है। गुरूवार को इस मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने जलद इसकी पूर्णता को लेकर ठेका कंपनी को अधिक श्रमिक एवं संसाधन लगाकर समय पर इसे पूर्ण करने के लिए कहा है। इसके साथ ही अधिकारियों ने सर्विस रोड एवं रोड पर पूरी नाली बनाने के लिए कहा है। अभी मार्ग में कहीं नाली बनाई गई है कहीं नहीं,कुछ…

Read More

मंडी में दीपावली पर हुई मुहूर्त नीलामी बैलगाड़ियों की पर्ची डालकर ड्रा के माध्यम से की

महिदपुर।  कृषि उपज मंडी समिति महिदपुर में दीपावली के अवकाश के पश्चात प्रातः 10:15 बजे शुभ मुहूर्त में मंडी के प्रांगण क्रमांक 1 में स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना आरती के पश्चात बैलगाड़ियों की पर्ची डालकर ड्रा के माध्यम से नीलामी प्रारंभ की गई जिसमें प्रथम नंबर के कृषक श्री बंटी निवासी खजुरिया मंसूर की सोयाबीन मेसर्स महावीर एंटरप्राइजेज के प्रो. श्री वर्धमान गादिया द्वारा मुहूर्त नीलामी रुपए 16501 की उच्चतम बोली लगाकर क्रय की गई इसी प्रकार द्वितीय कृषक श्री हटेसिंह निवासी चिरमिया की सोयाबीन…

Read More

उज्जैन में मना उत्सव, सफाई मित्रों के साथ साझा कीं गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशियां बाबा महाकाल के चरणों में समर्पित हुआ राष्ट्रीय सम्मान -स्वच्छ सर्वेक्षण  में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार प्रथम स्थान से उज्जैन ने रचा इतिहास

  उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। पुरस्कार प्राप्त करने के दुसरे दिन भी गुरूवार को उज्जैन में उत्सव मना है। बाबा श्री महाकालेश्वर के चरणों में राष्ट्रीय सम्मान का समर्पण किया गया। सफाई मित्रों के साथ गौरवपूर्ण उपलब्धि की खुशियां साझा कीं गई हैं।बुधवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बाबा महाकाल के…

Read More

त्योहारी भीड़ में यात्रियों का सहारा बने एनएफआर स्काउट्स एंड गाइड्स

मालीगांव/गुवाहाटी। दीवाली और छठ पूजा की तैयारियों के बीच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने कामाख्या रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और मजबूत किया है। एनएफआर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्य कर्मचारियों के साथ मिलकर प्लेटफॉर्मों पर मोर्चा संभाल रहे हैं। त्योहारों की भारी भीड़ के दौरान, ये स्वयंसेवक कोच के दरवाजों के पास कतारें लगवा रहे हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। इसके अलावा, लंबी दूरी के यात्रियों और तीर्थयात्रियों के बीच…

Read More

हरिहर मिलन 22 को, कार्तिक- अगहन की पांच परंपरागत सवारियां निकलेंगी 

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की परंपरानुसार कार्तिक एवं अगहन (मार्गशीर्ष) माह में पांच सवारियां निकलेंगी। इस दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर , चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे तथा मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसी क्रम में 22 नवंबर को रात्रि 11 बजे हरिहर मिलन सवारी निकलेगी।रंपरानुसार रविवार, 22 नवम्बर 2026 को रात्रि 11 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर जी की हरिहर मिलन सवारी निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर मनमहेश स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसके अगले दिन सोमवार, 23…

Read More

धर्मनगरी के मध्य में स्थित एक 5माला भवन में कुछ जिंदगियों की जान सांसत में फंसी रही =खुसूर-फुसूर

खुसूर-फुसूर कुछ घंटों जान सांसत में फंसी रही… बुधवार शाम को धर्मनगरी के मध्य में स्थित एक 5माला भवन में कुछ जिंदगियों की जान सांसत में फंसी रही । आगजनी के इस मामले ने धर्मनगरी की तैयारी और आपदा प्रबंधन पर सीधे –सीधे ही प्रहार कर दिया है। इस दौरान मात्र फंसे हुए लोगों की ही जान सांसत में नहीं रही है। घटनाक्रम से जुडे तमाम अफसरों की जान भी सांसत में ही रही है। भला हो बाबा का जिन्होंने धर्मनगरी में अनहोनी से बचा लिया। फंसे हुए दो दर्जन…

Read More

खाली मैदान में खड़ी कार से 80 लाख नकद जब्त,देवास के दो युवक पकड़ाए

इंदौर।शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार से 80 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। कार में सवार देवास जिले के दो व्यक्ति इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पूरी राशि जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।कनाड़िया पुलिस के अनुसार, बुधवार (11 नवंबर) को क्षेत्र में निगरानी के दौरान टीपीएस-05 मेन रोड स्थित फिनिक्स मॉल के पीछे खाली मैदान में एक संदिग्ध वैगनआर कार खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की जांच की, तो उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान तिलोक गामी और मनोज गामी निवासी ग्राम बरखेड़ा सोमा (थाना बागली, जिला देवास) के रूप में बताई।पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो अंदर से कुल 80 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। नोटों की गिनती करने पर इसमें 500 रुपए के नोटों में 75 लाख रुपए, 200 रुपए के नोटों में 2 लाख रुपए और 100 रुपए के नोटों में 3 लाख रुपए शामिल पाए गए।इतनी बड़ी नकदी मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे यह रकम बिचौली निवासी सुरेश पटेल के यहां से लेकर आए हैं और यह पैसा बरखेड़ा बागली में हुए एक जमीन के सौदे का है। हालांकि, पुलिस द्वारा मांगे जाने पर वे मौके पर जमीन के सौदे या नकदी के लेन-देन से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों और दस्तावेजों के अभाव को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार पूरी 80 लाख रुपए की राशि जब्त कर ली है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। अब आयकर विभाग की टीम नकदी के वास्तविक स्रोत और युवकों द्वारा किए जा रहे जमीन के सौदे के दावों की जांच करेगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।  

Read More

नीमच होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कंमाडेंट सैनिक से रूपए 3 हजार की रिश्वत लेते पकडा

उज्जैन। संभागीय लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने गुरूवार को नीमच डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी) युवराजसिंह चौहान को सैनिक महेश थोरेचा से रूपए 3 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। प्रकरण में होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह को सह आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त दल ने  दोनों के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने बताया कि  विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को आवेदक होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने मंगलवार 10 नवंबर…

Read More