गेहूं खरीदी, पराली जलाने पर रोक हटाने और ऋण की ड्यू डेट बढ़ाने की मांग

सारंगपुर। सारंगपुर में सोमवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्ना समस्याओं को लेकर रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और किसान हित में नारेबाजी भी की। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रोहित बम्हौरे को ज्ञापन सौंपकर गेहूं खरीदी शीघ्र शुरू करने, ऋण की ड्यू डेट बढाने और पराली जलाने पर हो रही एफआईआर रोकने और जलाने से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। वर्तमान में ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं…

Read More

महिला जीएसटी अधिकारी से ट्रेन में सीट को लेकर बदसलूकी जीआरपी थाना में केस दर्ज

उज्जैन।दिल्ली से उज्जैन आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में उज्जैन जीएसटी विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी प्रिया व उनके पति दीपक से दो युवकों ने अभद्रता व बदसलूकी की।ट्रेन के एसी कोच में सवार युवकों ने सीट को लेकर झगड़ा किया व समझाइश देने पर दंपती से हाथापाई की। अन्य यात्रियों की मदद से दो युवकों को दंपती ने उज्जैन जीआरपी थाना के हवाले किया व रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि महिला की तरफ से दिल्ली निवासी अनुराग व अंकित नामक युवक के खिलाफ…

Read More

निगमबजट में खामेनेई को श्रद्धांजलि: पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे; होंगे 1500 करोड़ के काम

इंदौर।मंगलवार को इंदौर नगर निगमका 8453 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। इस बजट में मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया है। कुशवाह नगर जैसी नई सड़कों का निर्माण और अधूरी सड़कों को तेजी से पूरा करने की योजना शामिल की गई है।बजट का बड़ा हिस्सा पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें नर्मदा परियोजना का चौथा चरण, नई पाइपलाइन बिछाना, पुरानी पाइपलाइन बदलना, हर वार्ड में पानी टेस्टिंग लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है।अमृत-2 और अन्य योजनाओं के तहत…

Read More

NSUI का प्रदर्शन: विश्वविद्यालय की नीतियों का विरोध, दो गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

इंदौर।देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में एनएसयूआई उग्र आंदोलन कर रही है। संगठन द्वारा विश्वविद्यालय के आरएनटी परिसर में जंगी प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। जंगी प्रदर्शन में सैकड़ों छात्रों ने आते से ही विश्वविद्यालय परिसर में घुसने का प्रयास किया और वहां पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने एनएसयूआई अध्यक्ष रजक पटेल सहित दो को गिरफ्तार कर लिया।एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक और…

Read More

इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई- टिगरिया बादशाह क्षेत्र में अवैध गोदाम पर छापा, 22 हजार लीटर सॉल्वेंट जब्त

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिला प्रशासन ने टिगरिया बादशाह क्षेत्र के समीप एक गोदाम पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के संग्रहित सॉल्वेंट बरामद किया। कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब 22,000 लीटर डिस्टिल्ड सॉल्वेंट अवैध रूप से रखा पाया गया। इसके अलावा मौके से आॅयल पेंट मिक्सर और पेंट रिमूवर भी मिले। जांच में सामने आया कि गोदाम संचालक के पास इन ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के…

Read More

प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे महाकाल की शरण में

ब्रह्मास्त्र उज्जैन प्रसिद्ध टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे मंगलवार तड़के कारोबारी पति विक्की जैन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। अंकिता और विक्की सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूरे समय भक्ति में लीन नजर आए। नंदी जी के कान में कही मनोकामना- दर्शन के दौरान दोनों ने नंदी जी का पूजन किया और परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही।…

Read More

मकड़ोन में युवक की हत्या, बाजार कराया बंद

उज्जैन। मकड़ोन में रात को पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक के परिवार और समाजजनों ने आक्रोशित होकर बाजार बंद कर दिया। स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों का पुलिस बल बुला लिया गया है। बताया जा रहा है की गंगा जालिया मोहल्ले में रहने वाला लखन पिता जगदीश सोलंकी जाति मोगिया  25 साल मकड़ोन के आगर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास बने ढाबे पर रात में खाना खाने गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते…

Read More

14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास…..फिर सुनाई देगी शहनाई की गूंज

उज्जैन। 15 मार्च 2026 से खरमास शुरू हुआ था जो कि 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही समाप्त हो जाएगा। खरमास में शादी जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। खरमास खत्म होते ही यह रोक हट जाएगी. जिससे एक बार फिर शहनाइयां बजने लगेंगी। द्रिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09:38 बजे सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। जिससे खरमास खत्म होगा। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है जिससे शादी समेत सभी शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है।…

Read More

पिकअप से आये थे पांच बदमाश, 3 की तलाश में दबिश गरोठ हाईवे से गिरफ्त में आये टायर चोरी के 2 आरोपी

उज्जैन। पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास खड़े ट्रक के 3 टायर चोरी करने वाले 2 बदमाशों को रविवार-सोमवार रात गरोठ हाइवे से हिरासत में लिया गया। दोनों पिकअप में 2 टायर बेचने की फिराक में निकले थे। दोनों के 3 साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि 3-4 अप्रैल की रात पांड्याखेड़ी ब्रिज के पास डालडा मैदान में खड़े टाटा कंपनी के ट्रक क्रमांक एमपी 14 एलबी 2277 के तीन टायर चोरी होने का मामला सामने आया था। लाखों…

Read More

विवाद में बदली मजाकबाजी, एक का फोड़ा सिर,घायल हुआ युवक

उज्जैन। नानाखेडा कालापत्थर क्षेत्र में रहने वाले कृष्णा सेन और पड़ोस में रहने वाले निखिल पिथोरिया के बीच सोमवार सुबह मजाक चल रहा था। अचानक दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुत्थम-गुत्था हो गये। यह देख कृष्णा का बड़ा भाई अजय पिता गोपाल सेन बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी निखिल और उसके पिता हुकुमचंद ने क्रिकेट बेट से अजय पर हमला कर दिया। सिर में चोंट लगने से अजय लहूलुहान हो गया। भाई कृष्णा और परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उपचार के…

Read More