उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की भादौ मास की पहली एवं श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली गई। मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद अपरांह् में भगवान नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भगवान के 5 स्वरूपों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान के श्री चंद्रमौलेश्वर पूजन के लिए दत्त अखाडा घाट से नाव में सवार होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहुंचे और पूजन अर्चन कर शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कैबिनेट मंत्री चौहान
आलीराजपुर। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं एवं खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई।बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले के भ्रमण के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिलने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। साथ ही कुछ विक्रेताओं द्वारा हितग्राहियों को यह कहकर भ्रमित किया जा रहा…
Read Moreविवाद सुलझाने गए कार सवार छात्र पर चाकू से हमला: 2 युवकों ने किए वार:आरोपी फरार
इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पेट्रोल डलवाने जा रहे कार सवार छात्र पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। छात्र रास्ते में दो युवकों और एक युवती का विवाद देखकर गाड़ी रोककर बीच-बचाव करने लगा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने उस पर चाकू से 5 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्र का निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है। झगड़ा देखकर बीच-बचाव करने लगा-कनाड़िया पुलिस के अनुसार बिचौली मर्दाना निवासी अर्पित पुत्र अमित शर्मा की शिकायत पर विजय, रोहित और याशिका नाम…
Read Moreओरछा में बैठक अंदर… राजनीति बाहर..बुलावा नहीं मिला तो क्या हुआ होटल तक पहुंच गए नेताजी
इंदौर । प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के लिए आमंत्रित नेताओं की सूची भले ही तय हो, लेकिन राजनीति में लिस्ट के बाहर रहने वाले भी कम नहीं हैं। कुछ चेहरे ऐसे भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें बैठक के अंदर बैठने का न्योता नहीं मिला, लेकिन फिर भी ओरछा पहुंचने में उन्होंने देर नहीं की। अब जब बैठक के अंदर प्रवेश नहीं मिला तो होटल ही सही! आसपास की होटलों में ठहरकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कौन नेता आया, किससे मुलाकात हुई, कौन कितनी…
Read Moreबदमाशों को पुलिस ने दिखाया काननू के डंडे का खौफ -ट्रेक्टर शोरूम मालिक की चाकू मारकर की थी हत्या
उज्जैन। हार्न बजाकर साइड मांगने पर धमकी भरे अंदाज में 7 बदमाशों ने कहा था कि यह दमदमा है, हमारे बारे में पता कर लेना और ट्रेक्टर शोरूम मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को एक बार फिर पुलिस ने बदमाशों को दमदमा में कानून के डंडे का खौफ दिखाया। ऋषिनगर में रहने वाला यश पिता विजयनारायण मित्तल 27 साल कृषि उपज मंडी में महेन्द्रा ट्रेक्टर शोरूम संचालित करता था। गुरूवार-शुक्रवार रात 2 बजे दोस्तों के साथ कार से जिला पंचायत कार्यालय मार्ग दमदमा से गुजरते समय…
Read Moreपड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो बेसुध पड़ा मिला युवक -अस्पताल में हुई मौत, खाया था जहरीला पदार्थ
उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक ने मां को कॉल किया, मां ने पड़ोसी को घर जाने के लिये कहा। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ा गया तो युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे चरक अस्पताल लाया गया, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरीनगर का है। यहां रहने वाले गौतम पिता राजेन्द्र शर्मा 28 साल ने रविवार शाम अहदाबाद गई मां को कॉल किया और बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और मर रहा है। मां ने पड़ोस…
Read Moreउड़ीसा से गांजा तस्कर को लाया गया उज्जैन -3 युवकों से मिला था 53.327 किलोग्राम
उज्जैन। कार सवार युवकों के पास से मिले 53.327 किलोग्राम गांजा उपलब्ध करने वाले तस्कर को उड़ीसा से गिरफ्तार कर रविवार सुबह उज्जैन लाया गया। जिसे सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। चिमनगंज थाना पुलिस ने 22 अगस्त की रात कानीपुरा पर घेराबंदी करते हुये बिना नम्बर की हुंडई आॅरा कार को पकड़ा था। जिसमें सवार तीन युवक आदर्श नायक ग्राम इटावा तराना हाल मुकाम राज रॉयल कालोनी, तेजस वर्मा देवनगर आगररोड और साहिल हैला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को हिरासत में लेकर उनकी कार की…
Read Moreफिर शनिवार रात नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में वारदात मोतीबाग कालोनी के 3 मकानों में लाखों की चोरी
उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की कालोनियों में चोर शनिवार को वारदात करने पहुंचे रहे है। एक बार फिर शनिवार रात चोरों ने मोतीबाग कालोनी के 3 मकानों का ताला तोड़ा और आभूषणों के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया। इस बार भी चार बदमाशों के फुटेज सामने आना बताया जा रहा है। इंदौर रोड पर मोतीबाग कालोनी में रविवार सुबह रक्षाबंधन बनाने के लिये शहर से बाहर गये 3 परिवार लौटते तो उनके मकानों का ताला टूटा होना सामने आया। अंदर सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के लॉकर खुले पड़े…
Read Moreजन विश्वास शिविर में वोट की सियासत पर बवाल :कहा-विधायक काम करते हैं, पार्षद नहीं सुनते
इंदौर। वार्ड क्रमांक 52 में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान उस समय सियासी माहौल गरमा गया । जब आईडीए बिल्डिंग की महिलाओं ने स्थानीय पार्षद को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं का कहना था कि विधायक बाबा तो काम करते हैं, लेकिन पार्षद हमारी बात नहीं सुनते महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद की ओर से कथित तौर पर यह कहा गया कि मुझे वोट थोड़ी दिया है, इसलिए काम क्यों करवाएं। शिविर में मंत्री तुलसी सिलावट महापौर पुष्यमित्र भार्गव कलेक्टर…
Read Moreहाइवे पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे है भारी वाहन, बना रहता है हादसे का खतरा
सारंगपुर।पुराने आगरा-बांबे नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर बस, ट्रक, जीप, कार सहित अन्य वाहन अंधी रफ्तार से दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले इन वाहनों से हादसे का डर बना हुआ है। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी न तो वाहनों की स्पीड पर रोक लगवा पा रहे हैं और न ही कंडम रूप से चल रहे वाहनों को सड़कों से हटवा पा रहा हैं। इन वाहनों के मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले भी बुलंद हैं।पुराने नेशनल हाइवे को फोर…
Read More