गोदाम में पेट्रोल डालकर लगाई आग:cctv में संदिग्ध दिखे, 8 से 10 लाख के नुकसान का अनुमान

उज्जैन। माधव नगर थाना क्षेत्र के जाल कंपाउंड इलाके में रविवार-सोमवार दरमियानी रात एक गोदाम में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 12:30 बजे की है। आग में डिस्पोजल सामान जल गया और 8 से 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।स्थानीय लोगों ने दी सूचना-गोदाम से तेज लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और जनप्रतिनिधियों को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को…

Read More

सीबीएसई :  9वी-10वीं में तीन भाषाएं अनिवार्य, एक जुलाई से देशभर के स्कूलों में लागू

उज्जैन।  सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं में तीन भाषा नीति को अनिवार्य कर दिया है। मौजूदा सत्र से ही, 9वीं और 10वीं के बच्चों को तीन लैंग्वेज की पढ़ाई करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन 3 में से 2 भारतीय भाषाएं होनी चाहिए। पॉलिसी के तहत, एक भारतीय और एक विदेशी भाषा के साथ एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ाई जानी है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि स्कूल, छात्रों की पसंद के अनुसार थर्ड लैंग्वेज चुन सकते हैं। सभी स्कूलों को अपनी चुनी हुई भाषा की…

Read More

शेयर मार्केट में दोगुनी कमाई का प्रलोभन देकर 11 लाख ठगे : 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

उज्जैन|महाकाल थाना क्षेत्र की एक होटल में ठगों ने फरियादी को बुलाकर शेयर मार्केट में निवेश पर दोगुनी कमाई व विदेश यात्राओं के प्रलोभन देकर 11 लाख रुपए की ठगी की है। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके बारे में पता करना शुरू किया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि फरियादी अकेला ठगी का शिकार नहीं है, उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो मीटिंग में शामिल हुए थे और रुपए गंवा चुके।शास्त्रीनगर निवासी धीरज…

Read More

चौड़ीकरण के दौरान मकान ढहा:जेसीबी कार्रवाई से कई परिवार बेघर, लाखों का सामान मलबे में दबा

उज्जैन।उज्जैन के योगीपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान एक मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे एक परिवार बेघर हो गया। मकान में रखा लाखों रुपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कई परिवार डर के चलते घर खाली कर रहे हैं। रहवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।रामघाट जाने वाली गली में चल रही चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान राजेंद्र राव सावदेकर का मकान क्रमांक-12 पूरी तरह क्षतिग्रस्त…

Read More

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुराना पेड़ गिरा:मजदूरों ने भागकर बचाई जान

उज्जैन।उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहा से सती गेट तक सड़क चौड़ीकरण का काम करीब 20 दिन पहले शुरू हुआ था। चौड़ीकरण में चल रहे कार्य के दौरान शनिवार को गणेश मंदिर के सामने एक विशाल पुराना पेड़ गिर गया।गनीमत रही की दो मजदूर और कुछ अन्य लोग वहां बाल-बाल बच गए। इसी पेड़ से लगा हुआ एक और विशाल पेड़ भी गिरने की स्थिति में है, अगर नगर निगम ने समय रहते उसे नहीं हटाया तो वो भी किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।दीवाल हटाते वक्त…

Read More

रेलवे फाटक के पास विस्फोटक सामग्री मिली:लोगों की सूचना पर पुलिस खंगाल रही cctv फुटेज

शाजापुर /उज्जैन।शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने मौके से करीब 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल सामान्य तौर पर खदान और ब्लास्टिंग कार्यों में किया जाता है।स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना-बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के पास संदिग्ध हालत में रखी पेटियों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना…

Read More

ACबस में आग, 4 साल का बच्चा जिंदा जला:, यात्री बोले- वायरिंग जलने की गंध पर ध्यान नहीं दिया

शाजापुर /उज्जैन।शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इन्टरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (MP-07 ZL 9090) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय मासूम बेटा अनय बस के भीतर ही जिंदा जल गया।बस में सवार यात्रियों और चश्मदीदों के मुताबिक, सफर के दौरान बस में से लगातार वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। महिला यात्री मालती शर्मा सहित अन्य लोगों ने…

Read More

भगवान महाकाल के दरबार में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ कोच भी शामिल हुए। कप्तान हरमनप्रीत के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन,…

Read More

मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा : बस में लगी आग,  जिंदा जला 4 साल का मासूम

– नेशनल हाईवे पर हुई घटना, 35 यात्री थे सवार उज्जैन। रात में नेशनल हाईवे 52 मक्सी शाजापुर के बीच बड़ा हादसा हो गया एसी बस में लगी आग में 4 साल का मासूम जल कर मौत की आगोश में समा गया। यात्रियों को कांच खोलकर बाहर निकाल लिया गया था। तराना थाना उपनिरीक्षक हरिराम अंगोरिया ने बताया कि रात में इंदौर से ग्वालियर के लिए एसी वोल्वो बस रवाना हुई थी जो शाजापुर- मक्सी के बीच नेशनल हाईवे पर होटल जैन पथ के सामने पहुंची थी। बस का स्टॉपेज…

Read More

:आयुर्वेदिक डॉक्टर कर रहा था एलोपैथिक इलाज : क्लिनिक सील, :, 3 दिन पहले दी थी चेतावनी

उज्जैन।लक्ष्मी नगर स्थित आदिनाथ क्लिनिक को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सील कर दिया। विभागीय जांच में क्लिनिक में एलोपैथिक उपचार किए जाने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई।दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पहुंची और वहां से निकल रहे मरीजों को रोककर उनके पर्चों की जांच की। साथ ही आसपास की मेडिकल दुकानों से दवाओं की जानकारी भी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि मरीजों को “आदिनाथ क्लिनिक, लक्ष्मी नगर” नाम के पर्चे दिए जा रहे थे और उन्हें एलोपैथिक दवाएं तथा बोतलें चढ़ाई…

Read More