महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया

खाचरोद। :– विधानसभा क्षेत्र नागदा खाचरोद के खाचरोद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी  के निर्देशानुसार महंगाई के खिलाफ प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया।शक्कर के बड़ते दाम, रसोई गैस, बिजली के बढ़ते बिल, पेट्रोल-डीजल एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मोर्चा संगठनों ने एकजुट होकर “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज़” बुलंद की।इस प्रदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं और अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, नपाध्यक्ष गोविंद भरावा, जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह पवार, चंद्रप्रकाश चोरड़िया,आदि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment