उज्जैन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश ने शहर में होने वाले मटकी फोड़ आयोजनों का मजा किरकिरा कर दिया। गुरूवार रात से ही शुरू हुई बारिश ने कई आयोजन स्थानों पर बनाए गए मंच गीले कर दिए थे और और आयोजनों के मैदानों में कीचड़ हो गया था। मंदिरों में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की कतार रही है। रिमझिम बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर युवाओं की टोलियों ने भीगते हुए ही दही-हांडी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण…
Read MoreCategory: उज्जैन
गोलामंडी क्षेत्र में कई जगह की नालियां चौक, गंदा पानी सड़कों पर भराया गंदगी व बदबू से लोगों का बुराहाल, घर के बाहर पड़ा सामान भी सड़क पर भरे गंदे पानी में खराब हो रहे
उज्जैन। तेलीवाड़ा के समीप गोला मंडी क्षेत्र में नालिया चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है तथा नालियों से निकलने वाली गंदगी भी सड़क पर पड़ी हुई है। गंदगी की वजह से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं और लोगों का बदबू से बुराहाल है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोग मजबूरी में ऐसे माहौल में रहना पड़ रहा हैं। गोला मंडी क्षेत्र में नालियां चौक होने की वजह से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर…
Read Moreजीरापुर में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 10 क्लिनिकों का औचक निरीक्षण वैध दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर सील करने की कार्रवाई
जीरापुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शुक्रवार, 5 सितंबर 2026 को पुलिस प्रशासन राजगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ की संयुक्त टीम ने जीरापुर नगर में विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिकों के दस्तावेज एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। प्रेस नोट के अनुसार, दस्तावेजों एवं पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित क्लिनिकों को सील करने की कार्रवाई टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान निम्न क्लिनिकों को शामिल किया गया— 1. हाईलैंड हेल्थ केयर क्लिनिक, जीरापुर — संचालक विनोद पावाल 2. अलशिफा क्लिनिक,…
Read Moreशनिवार को भी वर्तमान स्थल पर ही हुआ पूजन,श्रद्धालुओं ने किए दर्शन खडे हनुमान की 8 फीट प्रतिमा विस्थापन में पेंच फंसा,भू- स्केनिंग होगी – पुरातत्व से आए अधिकारी ने प्रतिमा के जमीन के अंदर पत्थरों में लाक होने का कहा
उज्जैन। कंठाल से गोपाल मंदिर तक सडक 24 मीटर चौडीकरण किया जा रहा है। इसके मध्य आ रहे 7 धर्म स्थलों में से खडे हनुमान की 8 फीट की प्रतिमा पुरानी पानी की टंकी के पास स्थापित की जाना है। इस प्रतिमा के विस्थापन में पेंच फंस गया है। मंदिर तोडने के बाद प्रतिमा को हटाने के स्थानीय प्रयास सार्थक नहीं होने की स्थिति में अब प्रतिमा स्थल की लैंड स्कैनिंग करवाई की तैयारी हो रही है। प्रतिमा के जमीन के भीतर पत्थरों से पुरातन लाक पद्धति से स्थापित होने…
Read MoreNGT ने अवैध भट्ठा संचालकों परदिए FIR के आदेश : 4 करोड़ ईंटें बनाने 8 मीटर तक की खुदाई की
नागदा।नागदा शहर के आसपास बड़े पैमाने पर हो रहे मिट्टी के अवैध खनन और बिना अनुमति चल रहे ईंट-भट्ठों से फैल रहे प्रदूषण पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने गुरुवार को सुनवाई की। शुक्रवार को फैसने की जानकारी सामने आई।एनजीटी ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, खनिज विभाग और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सवाल किया है कि इतनी बड़ी संख्या में ईंट-भट्ठों का संचालन और मिट्टी का खनन बिना अनुमति के कैसे होता रहा?अधिकरण ने संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत शपथ पत्र के जरिए जवाब मांगा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि…
Read Moreव्यस्ततम तिराहे पर निर्माण त्रुटि से सड़क में गड्ढा
उज्जैन। तारामंडल के सामने व्यस्ततम तिराहे पर सड़क पर शनिवार प्रातः वाहनों के आवागमन के बीच गड्ढा हो गया जिसके कारण ट्रैफिक को डाइवर्ट कर निकाला जा रहा है यह मार्ग तारामंडल से इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर जाता है जिस पर कई कॉलोनी के निवासी एवं उज्जैन से देवास इंदौर की ओर जाने वाले वहां भी निकलते हैं।
Read Moreराजसी सवारी से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट: बैठक में सब कुछ तय हुआ भजन मंडली में 50 से ज्यादा सदस्य नहीं, पटाखे-हथियार बैन – महाकाल मंदिर के लाइजनिंग अफसरों और भजन मंडलियों की संयुक्त बैठक में तय हुए नियम
उज्जैन। बाबा महाकाल की अंतिम और सबसे बड़ी राजसी सवारी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी (ईस्ट) आलोक कुमार शर्मा ने भजन मंडलियों के प्रमुखों, महाकाल मंदिर समिति और लाइजनिंग अधिकारियों की अहम बैठक ली। इसमें सवारी के सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए नियम तय करते हुए निर्देश जारी किए गए।बैठक में एडीएम सत्येंद्र सिंह गुर्जर, महाकाल मंदिर के उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के साथ भजन मंडलियों के प्रमुख भी मौजूद रहे।बैठक में…
Read Moreकृष्ण-सुदामा की मैत्री स्थली पर उमड़ा आस्था का सैलाब नारायणाधाम में गूंजा नंद घर आनंद भयो प्रातः 4 बजे अभिषेक-श्रृंगार, शिखर पर ध्वजारोहण, दिनभर खीर प्रसादी का वितरण, रात 12 बजे महाआरती
उज्जैन। कृष्ण-सुदामा की पावन मैत्री स्थली महिदपुर स्थित नारायणाधाम में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति के तत्वावधान में दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।पुजारी प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि प्रातः 4 बजे भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा जी का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं विशेष फूल बंगला श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया और पट दर्शनार्थ खोल दिए गए। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। समिति…
Read Moreमहाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए युवक की होटल में मिली लाश कमरे से बदबू आने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
उज्जैन। महाकाल दर्शन के लिए गाजियाबाद से उज्जैन आए 38 वर्षीय मुकेश कुमार का शव शुक्रवार सुबह महाकाल लोक के नीलकंठ द्वार के सामने स्थित होटल टेम्पल व्यू के कमरे में मिला। कमरे से बदबू आने के बाद होटल स्टाफ को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महाकाल थाना पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे की जांच की, जहां मुकेश का शव मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।…
Read Moreहाकाल मंदिर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौटी महाकाल मंदिर तरफ जाने वाले अधिकांश मार्गों पर लग रहा है जाम ई-रिक्शा, ऑटो और मैजिक सहित अन्य वाहन कहीं भी घुस जाते है, संकरी गलियों में भी वाहनों की कतार
उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। प्रमुख मार्गों से लेकर तंग और संकरी गलियों तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। ई-रिक्शा, मैजिक, ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और जहां जगह मिल रही है, वहीं वाहन घुसा दिए जा रहे हैं। इसके चलते महाकाल क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन आपस में गुत्थम-गुत्था होते नजर आते हैं। दरअसल, पिछले दिनों महाकाल मंदिर के…
Read More