उज्जैन। रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अजंता पैलेस होटल के संचालक डॉ. सुभाष अग्रवाल निवासी पैलेस रोड, रतलाम तथा होटल मैनेजर शिवसिंह राठौर निवासी अजंता होटल परिसर, रतलाम द्वारा विदेशी नागरिकों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया अनुसार प्रस्तुत नहीं करना पाया गया। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध आप्रवास एवं विदेशी विषयक अधिनियम, 2025 की धारा 20(1) सहपठित धारा 23(बी) के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।जांच में होटल के रजिस्टर से सामने आया कि चीन के चार नागरिक MR. Xu Hu, Mr.…
Read MoreCategory: उज्जैन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में डिजिटल और ई-लर्निंग आधारित आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास अब ऐतिहासिक उपलब्धियों में बदलने लगे
उज्जैन/ सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में डिजिटल और ई-लर्निंग आधारित आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास अब ऐतिहासिक उपलब्धियों में बदलने लगे हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों में अग्रणी होने का गौरव प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।कुलगुरु प्रो. भारद्वाज की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) पर कार्य करने की नीतियों के चलते विभिन्न अध्ययनशालाओं के विद्यार्थियों में ‘मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स’ (MOOCs) और ‘स्वयम्’ (SWAYAM-NPTEL) पाठ्यक्रमों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा…
Read Moreचारधाम यात्रा, हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल आरक्षण और टूर पैकेज के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी
मध्य प्रदेश /उज्जैन / चारधाम यात्रा, हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल आरक्षण और टूर पैकेज के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए साइबर पुलिस ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापनों, व्हाट्सएप नंबरों और नकली कस्टमर केयर सेंटरों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी प्रकार की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही करने की सलाह दी गई है। साइबर पुलिस…
Read More20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार 2 वाहन व 7 मोबाइल जब्त
उज्जैन / मंदसौर। नईआबादी मंदसौर थाना पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर/स्मैक), तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो चार पहिया गाड़ियाँ और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी विनोद कुमार मीणा ने प्रेसवार्ता में उक्त मामले का खुलासा किया। जिस अनुसार नई आबादी…
Read Moreमध्यप्रदेश सरकार अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिरों की व्यवस्थाओं को देश के सबसे सुव्यवस्थित तीर्थस्थलों में शामिल
उज्जैन/ मध्यप्रदेश सरकार अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिरों की व्यवस्थाओं को देश के सबसे सुव्यवस्थित तीर्थस्थलों में शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हाल ही में कटरा स्थित वैष्णोदेवी मंदिर के प्रबंधन मॉडल का अध्ययन किया है। इसके आधार पर महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और भोजशाला में दर्शन, सुरक्षा, ट्रैफिक तथा डिजिटल प्रबंधन को नई तकनीक से सशक्त बनाने की तैयारी है।वैष्णो देवी धाम की सबसे बड़ी विशेषता श्रद्धालुओं की डिजिटल ट्रैकिंग और भीड़ प्रबंधन है। वहां प्रत्येक यात्री को आरएफआईडी (रेडियो…
Read Moreमहाकाल मंदिर में आंखों के चश्में में हिडन कैमरा लेकर पहुंचा युवक
उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में सगाई करने का मामला अभी चल ही रहा है। ऐसे में शनिवार शाम को चश्में में हिडन कैमरा के साथ अवैध रूप से विडियो बनाने की स्थिति सामने आई है। मंदिर के सभा मंडपम में एक युवक को चश्में में हिडन कैमरा के साथ पकडा गया। युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ इंदौर से दर्शन करने आया था। युवक ने मंदिर प्रबंध समिति को लिखित में माफी नामा दिया है। युवक की आंखों के नंबर के चश्में में हिडन कैमरा…
Read Moreनगर निगम आयुक्त की रात्रिकालीन धुंआधार पारी काम धीमा मिला, दो ठेकेदारों पर 5-5 लाख का जुर्माना ठोका -पीएचई कंट्रोल रूम से लेकर ढाबारोड चौडीकरण एवं रीगल टाकीज शापिंग काम्पलेक्स का काम देखा
उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों में लगे नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा धुंआधार पारी खेल रहे हैं। शनिवार रात भी उन्होंने पीएचई कंट्रोल रूम पर पहुंचकर टंकियों के पूरे प्रेशर से भरने की स्थिति को जाना था, टंकी प्रभारियों से चर्चा की थी। इसके बाद वे ढाबा रोड चौडीकरण के हाल देखने पहुंचे। मार्ग से मलबा नहीं हटने तथा रीगल टॉकीज़ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का रात्रि के समय कार्य धीमी गति से पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों पर किया 5-5 लाख का जुर्माना ठोका है।नगर निगम में आयुक्त ही पूरे समय सक्रिय…
Read Moreशहर में खस्ताहाल चैंबर बने हादसों की वजह, कई स्थानों पर ढक्कन टूटे व धंसे चामुंडा माता चौराहा और बुधवारिया क्षेत्र में बढ़ा खतरा, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
उज्जैन। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवरेज एवं ड्रेनेज चैंबरों की खराब स्थिति आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। कई स्थानों पर चैंबरों के ढक्कन टूटे हुए हैं, जबकि कई चैंबर सड़क की सतह से नीचे धंस गए हैं। ऐसे हालात दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हैं और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित कई चैंबर लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चामुंडा माता चौराहा, बुधवारिया पानी की टंकी क्षेत्र…
Read Moreअंधे कत्ल का खुलासा:पत्नी और देवर ने अवैध संबंध में की पति की हत्या, सिर पर किए थे वार
उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के पिपलिया डाबी गांव में किसान भारत सिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और उसके पड़ोसी देवर जितेंद्र सिंह के बीच पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे, जिसके चलते यह वारदात हुई।30 मई को पिपलिया डाबी गांव निवासी 42 वर्षीय किसान भारत सिंह राजपूत का शव उसके खेत में मिला था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया…
Read Moreमहाकाल के भक्तों को ठगने वाली 11 फर्जी वेबसाइट्स बंद
उज्जैन।भगवान महाकालेश्वर की नगरी में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने शिकंजा कसा है। होटल और भक्त निवास के नाम पर ऑनलाइन बुकिंग का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली 11 फर्जी वेबसाइटों और लिंक्स को ब्लॉक करवाया गया है।यह कार्रवाई एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर साइबर सेल द्वारा की गई है। श्रद्धालु जब इन फर्जी साइट्स के जरिए कमरा बुक कर एडवांस पैसे जमा कराते थे, तो उज्जैन पहुंचने पर उन्हें ठगी का पता चलता था। पुलिस ने जांच में मध्य प्रदेश टूरिज्म…
Read More