दलौदा और सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार और आईफोन के साथ तीन शातिर नशा तस्कर दबोचे

मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दलौदा और सुवासरा थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में 1 किलो अफीम और 20 किलो डोडाचूरा जप्त करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पहली कार्रवाई में दलौदा थाना पुलिस को ने मुखबिर से सूचना पर महू-नीमच हाईवे पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 19 वर्षीय युवक मोहित पिता जगदीश प्रजापत, निवासी गांधीग्राम हा.मु. पिपलियामंडी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से शर्ट…

Read More

11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषी को प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा

मंदसौर। अपर सत्र न्यायाधीश (श्रृंखला न्यायालय सीतामऊ) मुनेंद्र सिंह वर्मा ने 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी विरमलाल (31) पिता नंदलाल उर्फ नंदा माली निवासी ग्राम नाटाराम, थाना सीतामऊ को दोषी ठहराया है। अदालत ने आरोपी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक के सख्त कारावास की सजा से दंडित किया है। शासन द्वारा इस मामले को जघन्य एवं सनसनीखेज अपराध की श्रेणी में रखा गया था। इसके साथ ही न्यायालय ने पीड़िता के पुनर्वास एवं मानसिक आघात की क्षतिपूर्ति हेतु 2 लाख…

Read More

चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

मंदसौर। सत्र न्यायालय मंदसौर के न्यायाधीश अनीश कुमार मिश्रा ने प्राणघातक हमला करने के एक मामले में अभियुक्त फैजान पिता फिरोज खां निवासी मदारपुरा को 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक भगवतीलाल शर्मा ने बताया कि 2 जुलाई 2025 को शुक्ला चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त फैजान ने फरियादी अयान मेवाती पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र…

Read More

5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

मंदसौर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी। हड़ताल के कारण सार्वजनिक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बताया कि मार्च 2024 में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सहमति बनने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा एकतरफा पीएलआई भुगतान, पुरानी पेंशन योजना की बहाली,…

Read More

पान दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना पुलिस टीम ने दलौदा चौपाटी स्थित एक पान की दुकान में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी का माल व अवैध वाहन जब्त किया।घटनाक्रम के अनुसार, 30 अगस्त को फरियादी विशाल पिता नानालाल शर्मा निवासी मंडी रोड दलौदा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात बदमाश ने उसकी दलौदा चौपाटी स्थित पान की दुकान के काउंटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे विभिन्न…

Read More

कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई: मांगे जा रहे पैसे:प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

मंदसौर।कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मंगलवार देर रात इस मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम से बनी यह फेसबुक प्रोफाइल और मोबाइल नंबर 7838116357 उनका आधिकारिक अकाउंट या नंबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे किसी भी फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट, व्हाट्सएप मैसेज…

Read More

रामजानकी मंदिर की बेशकीमती भूमि से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

मंदसौर। जिले के दलौदा रेल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार तड़के प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी व बुलडोजर की सहायता से टीन शेड और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर मंदिर की भूमि को पूरी तरह से कब्जामुक्त कराया। संवेदनशीलता को देखते हुए अलसुबह शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी पुलिसबल तैनात रहा।  प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मुमताज पिता मोहम्मद…

Read More

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह भदोरिया की असमय मृत्यु हो गई। वे दलौदा थाने में अपनी ड्यूटी पूरी कर कार से घर की ओर लौट रहे थे, तभी थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद डायल-112 की टीम द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाँक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुँचने से…

Read More

अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण के दौरान ऊंचाई से गिरे मजदूर की मौत:मर्ग कायम

मंदसौर। शहर के अफीम गोदाम रोड स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान दीवार तोड़ते समय एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। 25 वर्षीय मृतक की पहचान साबिर पिता कालू खां मेवाती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अचेरी का रहने वाला था और वर्तमान में नाहरसैय्यद मेला ग्राउंड में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साबिर सोमवार दोपहर मंदिर में दीवार तोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 15 फीट नीचे पड़े पत्थरों…

Read More

घर मे हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद

​मंदसौर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। ​जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई  की सुबह फरियादी हर्ष पिता मुकेश धानक, निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर, मंदसौर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर से एप्पल कंपनी का एयरबर्ड्स, एक पावर बैंक, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का सिक्का और 800 रुपये नकद कुल कीमती 25,800 रु.…

Read More