पान दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना पुलिस टीम ने दलौदा चौपाटी स्थित एक पान की दुकान में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी का माल व अवैध वाहन जब्त किया।घटनाक्रम के अनुसार, 30 अगस्त को फरियादी विशाल पिता नानालाल शर्मा निवासी मंडी रोड दलौदा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात बदमाश ने उसकी दलौदा चौपाटी स्थित पान की दुकान के काउंटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे विभिन्न…

Read More

कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई: मांगे जा रहे पैसे:प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

मंदसौर।कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी के जरिए लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मंगलवार देर रात इस मामले का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नाम से बनी यह फेसबुक प्रोफाइल और मोबाइल नंबर 7838116357 उनका आधिकारिक अकाउंट या नंबर नहीं है। प्रशासन ने लोगों से ऐसे किसी भी फेसबुक अकाउंट, फ्रेंड रिक्वेस्ट, व्हाट्सएप मैसेज…

Read More

रामजानकी मंदिर की बेशकीमती भूमि से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

मंदसौर। जिले के दलौदा रेल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार तड़के प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी व बुलडोजर की सहायता से टीन शेड और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर मंदिर की भूमि को पूरी तरह से कब्जामुक्त कराया। संवेदनशीलता को देखते हुए अलसुबह शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी पुलिसबल तैनात रहा।  प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मुमताज पिता मोहम्मद…

Read More

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह भदोरिया की असमय मृत्यु हो गई। वे दलौदा थाने में अपनी ड्यूटी पूरी कर कार से घर की ओर लौट रहे थे, तभी थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद डायल-112 की टीम द्वारा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाँक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुँचने से…

Read More

अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण के दौरान ऊंचाई से गिरे मजदूर की मौत:मर्ग कायम

मंदसौर। शहर के अफीम गोदाम रोड स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान दीवार तोड़ते समय एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। 25 वर्षीय मृतक की पहचान साबिर पिता कालू खां मेवाती के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अचेरी का रहने वाला था और वर्तमान में नाहरसैय्यद मेला ग्राउंड में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साबिर सोमवार दोपहर मंदिर में दीवार तोड़ने का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 15 फीट नीचे पड़े पत्थरों…

Read More

घर मे हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद

​मंदसौर। शहर थाना कोतवाली पुलिस ने 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। ​जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई  की सुबह फरियादी हर्ष पिता मुकेश धानक, निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर, मंदसौर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर से एप्पल कंपनी का एयरबर्ड्स, एक पावर बैंक, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी का सिक्का और 800 रुपये नकद कुल कीमती 25,800 रु.…

Read More

अनियमितता, आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें होने पर मंदसौर सीएमएचओ निलंबित

मंदसौर । संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने मंदसौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  ज्ञातव्य है कि डॉ. चौहान के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अनियमितता, आर्थिक अनियमितता और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने संबंधी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। साथ ही कर्तव्य निर्वहन में अनुचित लापरवाही, नियमों का उल्लंघन, टीएम एवं…

Read More

बस की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु, पत्नी घायल:प्रकरण दर्ज

मंदसौर। जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने इस प्रकरण में बस नं. आरजे 17 पीए 1878 के अज्ञात चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के राठौर बालाजी सुवासरा पर 23 जुलाई की शाम करीब 7.50 बजे का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर बहादुर (52) पिता मोतीलाल गुर्जर निवासी बर्डिया गुर्जर थाना सुवासरा ने की है कि घटना दिनांक को बस के अज्ञात…

Read More

नीट पेपर लीक के विरोध में किसानों और छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को किसानों व छात्रों ने किसान नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में स्थानीय यश नगर कॉर्नर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखीं और इसके पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र, कमलेश पटेल, भगतराम डाबी और नेहा जैन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा…

Read More

जब्त एमडी और अफीम मामले में 7वां आरोपी बाबू सिंधी गिरफ्तार

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी परमानंद उर्फ बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 7 मई को पुलिस ने दावतखेड़ी निवासी इमरान पठान के कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम जब्त की थी। आरोपी इमरान को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ…

Read More