मंदसौर । संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने मंदसौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि डॉ. चौहान के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में अनियमितता, आर्थिक अनियमितता और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने संबंधी शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। साथ ही कर्तव्य निर्वहन में अनुचित लापरवाही, नियमों का उल्लंघन, टीएम एवं…
Read MoreCategory: मंदसौर
बस की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु, पत्नी घायल:प्रकरण दर्ज
मंदसौर। जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक चालक की मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने इस प्रकरण में बस नं. आरजे 17 पीए 1878 के अज्ञात चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के राठौर बालाजी सुवासरा पर 23 जुलाई की शाम करीब 7.50 बजे का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर बहादुर (52) पिता मोतीलाल गुर्जर निवासी बर्डिया गुर्जर थाना सुवासरा ने की है कि घटना दिनांक को बस के अज्ञात…
Read Moreनीट पेपर लीक के विरोध में किसानों और छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मंदसौर। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को किसानों व छात्रों ने किसान नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में स्थानीय यश नगर कॉर्नर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखीं और इसके पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द्र, कमलेश पटेल, भगतराम डाबी और नेहा जैन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा…
Read Moreजब्त एमडी और अफीम मामले में 7वां आरोपी बाबू सिंधी गिरफ्तार
मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी परमानंद उर्फ बाबू सिंधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 7 मई को पुलिस ने दावतखेड़ी निवासी इमरान पठान के कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम जब्त की थी। आरोपी इमरान को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ…
Read Moreलग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार
लग्जरी कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को थाना…
Read Moreजमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या, 3 पर मामला दर्ज
मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति पर किए गए हमले से आई चोटों की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण जर्द किया। आरोपी एक ही परिवार के है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुराड़ियालालमुहां में भेरूलाल पिता रामलाल सूर्यवंशी के घर के सामने गुरूवार की शाम की बताई गई हैं पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक को आरोपियों द्वारा जमीन विवाद को लेकर मृतक सुरेश पिता…
Read Moreपशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों से 24 लाख मिले: विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण दान में आए
मंदसौर।मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों को बुधवार को खोला गया। पहले दिन की गणना में 24 लाख 2 हजार 450 रुपये नकद प्राप्त हुए हैं। दान पेटियों से विदेशी मुद्रा और सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि दान राशि की गणना पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई। सुबह से शुरू हुई यह गणना देर शाम तक चली। शेष दान राशि की गणना गुरुवार को पूरी की जाएगी।दान पेटियों से ब्राजील और नेपाल सहित विभिन्न देशों की विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई…
Read Moreझारड़ा मार्ग पर काचरिया देव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान,
मल्हारगढ़। बरखेड़ादेव से झारड़ा मार्ग पर स्थित काचरिया देव में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को काचरिया देव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस महासचिव अको अवगत कराया। सूचना मिलते ही दोनों नेता मौके पर पहुंचे, स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।इसके बाद कांग्रेस नेता शर्मा…
Read Moreविधुत वितरण कम्पनी की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा स्टाफ:आउटसोर्स कर्मचारी घायल
पिपलीया मंडी।तहसील के गांव कनघट्टी में शनिवार की शाम 5 बजे ग्रिड पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी गोपाल पिता ओंकारलाल(25) कुमावत बुरी तरह झुलस गए,जिसे आनन फानन में कम्पनी के कर्मचारी मन्दसौर निजी चिकित्सालय लेगये,जहां उपचार के बाद रविवार को परिजन घायल गोपाल को अच्छे इलाज के लिए अहमदाबाद लेगये।घटना की सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा भी रविवार को प्रातः 9 बजे मन्दसौर पहुंचे व गम्भीर घायल गोपाल से घटना की विस्तृत जानकारी ली।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने…
Read Moreगांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट कॉटेज में भीषण आग लगी, दो पर्यटक बाल-बाल बचे
मंदसौर। गांधीसागर नंबर 8 पर स्थित फॉरेस्ट फेस्टिवल रिसॉर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है।आज सुबह करीब 7:00 बजे रिसॉर्ट के एक कॉटेज में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा कॉटेज जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कॉटेज में ठहरे एक महिला और पुरुष समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गांधीसागर की डायल 112(FRV) तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।
Read More