नई दिल्ली।पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बताया कि आतंकियों के 2 मोबाइल फोन कराची-लाहौर के पते पर डिलीवर हुए थे। दोनों मोबाइल चीनी स्मार्टफोन थे।फोन की फोरेंसिक जांच में सामने आया कि आतंकियों के मोबाइल में बायसरन इलाके की लोकेशन पहले से थी। इलाके की जियोग्राफिकल लोकेशन नेविगेशन एप में रिकॉर्ड थी। लोकेशन के स्क्रीनशॉट फोन में सेव किए गए थे।
NIA सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अटैक की तैयारी पहले से कर रखी थी। हमले से करीब एक हफ्ते पहले रेकी की थी।बायसरन इलाके के स्क्रीनशॉट 15 और 16 अप्रैल 2025 को लिए गए थे।22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बायसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था।