नगर सुरक्षा समिति को मिली नई पहचान,  पुलिस अधीक्षक ने सदस्यों को किया सम्मानित

सनावद। नगर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिम्मेदारी निभाने वाले नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के लिए रविवार का दिन खास रहा। थाना परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने समिति के सदस्यों को सम्मानित कर ड्रेस वितरित की। ड्रेस मिलने के साथ ही सदस्यों को एक अलग पहचान मिली और वर्षों से चली आ रही उनकी प्रतीक्षा भी पूरी हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी रविन्द्र वर्मा ने समिति के सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले ऐसे सदस्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन भी किया।
                                                                                            उल्लेखनीय है कि नगर सुरक्षा समिति का गठन वर्ष 2008 में हुआ था। तब से समिति के सदस्य धार्मिक जुलूसों, त्योहारों, सामाजिक आयोजनों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में पुलिस के साथ मिलकर यातायात और व्यवस्था संभालने में सहयोग कर रहे हैं। नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में समिति की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण रही है।समिति के सदस्य लंबे समय से अपनी अलग पहचान और सम्मान की प्रतीक्षा कर रहे थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव की पहल पर थाना परिसर में आयोजित इस समारोह में सदस्यों को ड्रेस प्रदान की गई। सम्मान पाकर समिति के सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment