द्वारकाधीश कॉलोनी में खुदाई के बाद सड़क सुधारना भूला नगर निगम

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक 4 स्थित द्वारकाधीश कॉलोनी में नगर निगम द्वारा करीब दो सप्ताह पहले किए गए खुदाई कार्य के बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं किया गया है। इसका खामियाजा अब राहगीरों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को सामान से भरी एक लोडिंग गाड़ी मोड़ पर निकलने के दौरान खुदाई से बने गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते में फंस गई। नर्मदा कार्य के लिए खोली गई इस सड़क को सही नहीं होने से यह दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। सवाल यह है कि नगर निगम ने खुदाई के बाद सड़क को दुरुस्त करने की सुध अब तक क्यों नहीं ली? रहवासियों ने मांग की है कि निगम सड़क को पूर्व स्थिति में लाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment