रांची।झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों को सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया है। छात्र इसके लिए तैयार हो गए लेकिन उन्होंने एक शर्त भी रख दी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बात करें और इस दौरान कम से कम दो मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहें। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि बुधवार को सरकार का प्रस्ताव लेकर आए SDO ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके बाद बैठक की तारीख और समय तय होगा।CM हेमंत सोरेन ने बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है।छात्रों का यह भी आरोप है कि सरकार सिर्फ 5 सदस्यीय टीम बुलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 छात्र अनशन पर हैं। वे मामले में CBI-ED जांच की मांग कर रहे हैं।बुधवार रात CID ने रांची और लखनऊ में छापेमारी कर परीक्षा संचालन करने वाली आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के अकाउंटेंट रक्षक सिंह समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक 19 लोगों की पकड़े जा चुके हैं।
झारखंड में छात्र सरकार से बातचीत को तैयार:; परीक्षा कराने वाली कंपनी का अकाउंटेंट गिरफ्तार