जीरन केतालाब में नहाने गये  भाई-बहन की डूबने से मौत

 नीमच। – जिले के जीरन के तालाब नहानेगये  डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। अजमेर से मजदूरी करने आया परिवार दशहरा मेले में झूले लगाने पहुंचा था। दोपहर में परिवार के बड़े सदस्य काम में लगे थे, तभी 12 साल की मुन्ना और उसका 7 साल का भाई तालीम पास के तालाब में नहाने चले गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। करीब दो से तीन घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव निकाले गए। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे परिवार के बड़े सदस्य झूले लगाने में व्यस्त थे। इसी दौरान कुछ बच्चे पास के तालाब में नहाने चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से मन्ना और तालीम गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
निकाले गए शव-हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। जीरन तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी और पटवारी मनोहर पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।स्थानीय निवासी रामलाल परमार ने भी बच्चों की तलाश में मदद की। काफी मशक्कत के बाद पहले 7 साल के तालीम का शव बहर निकाला गया। इसके बाद 12 साल की मन्ना का शव भी बरामद कन लिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment