उन्हेल।पांडव जयंती पर क्षत्रिय चंद्रवंशी ठाकुर समाज द्वारा नगर में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता और संस्कृति के प्रति समर्पण का परिचय दिया।शोभायात्रा का शुभारंभ नवीन बस स्टैंड उन्हेल से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा के दौरान सबसे आगे धर्म ध्वजा थामे युवा चल रहे थे, जिनके पीछे ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्तिमय धुनों पर समाज के युवा थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और पांचों पांडवों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्होंने नगरवासियों का मन मोह लिया।
जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत- इस अवसर पर यात्रा के सूत्रधार श्री राम मंदिर कांकड़दा के महंत तुलसीदास उज्जैन संभाग संगठन मंत्री अमरसिंह भीलवाड़ा, दिनेश बोडाना, राजपाल बोडाना, संजय भीलवाड़ा,अनिल भीलवाड़ा, रामसिंह बोडाना, विक्रम बोडाना, कैलाश भीलवाड़ा, मुकेश यादव संगठन मंत्री, जगदीश,राजू बोडाना तहसील अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी,मोहन सोलंकी उपस्थित रहे । ओर सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और अपनी गौरवशाली परंपराओं को सहेजने की प्रेरणा मिलती है। इस आयोजन में समाज की युवा इकाई और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।