शुजालपुर। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक स्वर्गीय नेमीचंद जैन की स्मृति में राजेंद्र जैन परिवार के सहयोग से सिविल अस्पताल के सामने स्थित सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 193 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर जसवंत यादव एवं नेहा सोनी द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 28 मरीजों को आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें बाद में बस द्वारा संत हिरदाराम नगर स्थित नया अस्पताल, एरोड्रम रोड गांधीनगर ले जाया गया।आयोजकों द्वारा मरीजों के लिए नाश्ता, चाय और पानी की व्यवस्था की गई। वहीं श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा मरीजों को फल एवं शुद्ध पेयजल की बोतलें वितरित की गईं। शिविर के सफ ल आयोजन में जैन महिला मंडल,जैन युवा मंडल तथा सेवा सदन के जिला प्रभारी खुशीराम आचार्य, राजेंद्र कात्यानी, शुभम मीणा, भारत सिंह देशवाली,रमेश परमार सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
संबंधित समाचार
-
संत रविदास स्वरोजगार योजना से मंजुबाई और कमलसिंह बने आत्मनिर्भर
ब्यावरा-राजगढ़ । राजगढ़ जिले के ग्राम हबीपुरा निवासी श्रीमती मंजुबाई एवं उनके पति कमलसिंह ने जिला... -
शासकीय पी. जी. महाविद्यालय बड़नगर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
बड़नगर। शासकीय पी. जी. महाविद्यालय मैं शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ... -
लापरवाही पर प्राचार्य का वेतन रोकने और शिक्षकों को नोटिस देने के दिए निर्देश
बड़वानी। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरुवार पाटी विकासखंड के ग्राम जुनाझिरा स्थित एकीकृत शासकीय हाई...