इंदौर।इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर में युवक-युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने उन पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे।पुलिस के अनुसार युवक-युवती की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।