शुजालपुर। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक स्वर्गीय नेमीचंद जैन की स्मृति में राजेंद्र जैन परिवार के सहयोग से सिविल अस्पताल के सामने स्थित सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 193 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर जसवंत यादव एवं नेहा सोनी द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 28 मरीजों को आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें बाद में बस द्वारा संत हिरदाराम नगर स्थित नया अस्पताल, एरोड्रम रोड गांधीनगर ले जाया गया।आयोजकों द्वारा मरीजों के लिए नाश्ता, चाय और पानी की व्यवस्था की गई। वहीं श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा मरीजों को फल एवं शुद्ध पेयजल की बोतलें वितरित की गईं। शिविर के सफ ल आयोजन में जैन महिला मंडल,जैन युवा मंडल तथा सेवा सदन के जिला प्रभारी खुशीराम आचार्य, राजेंद्र कात्यानी, शुभम मीणा, भारत सिंह देशवाली,रमेश परमार सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
संबंधित समाचार
-
कमियां दूर नहीं करने पर नेपानगर का अमन अस्पताल सील:दस्तावेजों की भी होगी जांच
बुरहानपुर/ नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर की साड़ा कॉलोनी स्थित अमन अस्पताल को सोमवार शाम स्वास्थ्य... -
रेकी के बाद रात में घरों में चोरी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
खरसौदकलां। भाटपचलाना थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते... -
सांदीपनी विद्यालय में दो माह से शिक्षक नहीं, छात्रों का भविष्य अधर में
मल्हारगढ़। सांदीपनी विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को पिछले दो माह से फिजिक्स,...