उज्जैन। बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले लगातार सामने आ रहे है। बुधवार को 2 महिलाओं के साथ घटना हुई। एक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। दूसरी की हालत गंभीर है, निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों मामले ग्रामीण क्षेत्र के सामने आये है।
भैरवगढ़ थाना प्रधान आरक्षक राकेश रावत ने बताया कि दोपहर में सांप काटने से बसंताबाई पति पूरालाल राठौर 48 साल निवासी बारेखेड़ा बलड़ा की मौत होने की सूचना चरक अस्पताल से मिली थी। मर्ग कायम किया गया और अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि घर के बाहर काम कर रही थी उसी दौरान सांप ने काटा था। दूसरा मामला ग्राम खारवाकलां की रहने वाली प्रेमबाई पति बलवंतसिंह का सामने आया। परिजन उसे उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, प्रेमबाई की हालत गंभीर बनी हुई थी। निजी अस्पताल स्टॉफ द्वारा नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन महिला आईसीयू में थी, परिजनों ने बताया कि घटना तड़के 4 बजे के लगभग की है। प्रेमबाई सोई थी, उसी दौरान सांप ने उन्हे पहले पैर में, उसके बाद पेट पर और फिर हाथ में डंसा। डॉक्टरों हालत नाजुक होना बताई है। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। सबसे अधिक मामले ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे है। खेतों और जंगलों में जलभराव होने पर सांप बिलों से निकलकर रहवासी इलाकों में पहुंच रहे है।
सर्पदंश से महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर