उज्जैन। भोपाल की ब्यूटीशियन से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देवास का फोटोग्राफर उसे घूमाने उज्जैन लेकर आया। होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मारपीट कर वीडियो बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि मंगलवार रात भोपाल की रहने वाली युवती ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसे देवास का रहने वाला सुनील मालवीय सिहोर मिलने आया था, 2 दिन पहले उज्जैन घूमाने के लिये लेकर आया। दिनभर धार्मिक स्थलों पर घूम और फिर दाऊदखेडी क्षेत्र की होटल लेकर गया। वह नहाने बाथरूम में गई थी, तभी सुनील ने दरवाजा तोड़ दिया और उसका वीडियो बना लिया। विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मारपीट की और जबरदस्ती गलत काम किया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह दबा दिया और धमकियां देने लगा। सुनील ने अपनी इंदौर की महिला मित्र को बुला लिया था। उसने भी धमकाया और मंगलवार सुबह होटल से रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। जहां से सुनील भाग निकला। उसकी महिला मित्र भी धमकी देकर चली गई। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में एक टीम देवास भेजी जा रही है। बुधवार को युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराये गये है। उसके शरीर पर चोंट के निशान पाये गये है। युवती ने पुलिस को बताया कि 2 माह पहले इंस्टाग्राम पर सुनील से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों तक बातचीत होती रही। मामला दोस्ती तक था, वह सिहोर मिलने आया और उज्जैन घूमने की बात कहकर साथ ले आया था।
जीआरपी से महाकाल और फिर नीलगंगा
युवती को आरोपी सुनील की महिला मित्र रेलवे स्टेशन तक लेकर पहुंची थी। जहां से वह भाग निकली। युवती शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंची, जहां से उसे महाकाल थाने भेजा गया। मामला दाऊदखेड़ी की होटल का होने पर महाकाल थाना पुलिस ने घटनास्थल नीलगंगा थाने का होने पर युवती को वहां शिकायत दर्ज कराने के लिये कहा। रात में युवती नीलगंगा थाने पहुंची थी। पुलिस आरोपी सुनील की महिला मित्र को भी आरोपी बना सकती है।
बाजार गई पुत्री दोपहर में घर लौटी तो पिता फंदे पर लटके मिले। आसपास के लोगों को बुलाया गया, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव नीचे उतारा गया और अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
चिमनगंज थाना एएसआई सूर्यप्रताप ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि राजीवनगर में भगवान उर्फ कमल पिता मोहनसिंह ठाकुर 48 साल ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाई है। घटनास्थल पहुंचने पर सामने आया कि भगवानसिंह मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी 8 साल पहले छोड़कर चली गई थी। भगवान अपनी 2 पुत्रियों और एक पुत्र के साथ रहता था। वह मूलरूप से बापूनगर का निवासी था लेकिन राजीवनगर में किराये से मकान लेकर रहता था। घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों ने बताया कि आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था, उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी लेकिन बीमार होने पर ससुराल वालों ने मायके भेज दिया था, उसे वापस सुसराल लेकर भी नहीं जा रहे थे। पुत्री को ससुराल वालों द्वारा नहीं ले जाने का तनाव भी था। एएसआई के अनुसार मृतक का मोबाइल जांच में लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। बच्चों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किये जायेगें।
उज्जैन घूमाने लाया और होटल में किया दुष्कर्म, पुत्री घर लौटी तो फंदे पर लटके मिले पिता