इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिन की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में होगी।
इसे दिवाली बैठक भी कहा जाता है। संघ के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाली आखिरी बड़ी संगठनात्मक बैठक होगी। बैठक में संगठन की चल रही गतिविधियों और शताब्दी वर्ष में लिए गए फैसलों को लागू करने पर चर्चा होगी। आरएसएस के अंदर प्रस्तावित ढांचे और संगठन से जुड़े बदलावों को लागू करने की दिशा में भी यह बैठक अहम मानी जा रही है।