पिता घर पहुंचे तो फंदे पर लटका मिला पुत्र -पत्नी के नहीं लौटने पर लगाई फांसी

उज्जैन। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी वापस नहीं लौटी तो शराबी पति ने फांसी लगा ली। उसने दोस्त को कॉल किया था, पिता देखने घर पहुंचे तो पुत्र फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
फाजलपुरा में रहने वाले महेश लश्करी रविवार सुबह काजीवाड़ा धोबी गली में रहने वाले पुत्र योगेश लश्करी के घर पहुंचे थे, जहां उन्होने पुत्र का फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन से पत्नी मायके गई हुई है। योगेश शनिवार शाम को पिपलीनाका ससुराल पहुंचा था, लेकिन पत्नी नहीं आई थी। योगेश शराब पीने का आदी था और कपड़ो पर प्रेस करने का काम करता था। रात में उसने दोस्त को कॉल किया था और मरने की बात कहीं थी। दोस्त की सूचना पर माता-पिता रात को भी घर आये थे उसने दरवाजा नहीं खोला था, पूर्व में भी वह नशे में हरकत कर चुका था, जिसके चलते माता-पिता दरवाजा नहीं खुलने पर फाजलपुरा घर लौट गये थे, सुबह दोबारा उसे देखने पहुंचे थे। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में नशे की हालत और पत्नी के नहीं लौटने पर फांसी लगाना सामने आया है। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment