इंगोरिया । थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा में दर्दनाक हादसे में एक युवक की 45 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में डूबने से मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि ग्राम पलसोड़ा निवासी करण पिता जुझार लाल जाति धोबी उम्र 17 साल खेत पर बने कुएं में नहाने उतरा था। इस दौरान डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपने कपड़े उतारकर कुएं की मुंडेर पर रखकर केवल चड्डी पहनकर नहाने के लिए कुएं में उतरा था, कुएं में करीबन 40-45…
Read MoreCategory: उज्जैन
देसी-विदेशी शराब कारोबार का क्षेत्र बना अड्डा चार दिन में दो आरोपियों से अवैध शराब जब्त
खरसौदकलां। क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के साथ देसी-विदेशी शराब के अवैध कारोबार का सिलसिला जारी है। भाटपचलाना थाना पुलिस ने पिछले चार दिनों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से 400 से अधिक क्वार्टर देसी शराब सहित हाथ से बनी कच्ची शराब जब्त की है। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि रतलाम जिले की ओर से सिनोद गांव तरफ से बाइक पर कच्ची शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश सोलंकी पिता लालू बताया। आरोपी के पास से…
Read Moreस्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी ने छेड़छाड़ के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर रूपयों की मांग भी की थी।महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 20 दिन पहले कस्बे की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल जाते समय उसके साथ रास्ते में समीर पिता मोहम्मद रफीक खान निवासी दर्जी बाखल द्वारा छेड़छाड़ की जाती है।…
Read Moreट्रेन में महिला यात्री का पर्स झपटकर भागा बदमाश:प्रकरण दर्ज
उज्जैन। गुजरात के भरूच का रहने वाला परिवार उधना-प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार होकर महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहा था। ट्रेन के मेघनगर-थांदला आउटर पहुंचने पर रफ्तार धीमी हुई, उसी दौरन एक बदमाश ने परिवार की महिला का पर्स झपटा और कूद कर भाग निकला। परिवार ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग पाया। ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर संदीप पिता प्रभुनाथ ओझा ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि पर्स उसकी पत्नी सपना का था। ट्रेन में उनके साथ भाई और उसकी…
Read Moreमक्सीरोड पर देर रात आयशर-कार की भिड़ंत:आयशर जप्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र मक्सीरोड स्थित पाटपाला में रात 1 बजे के लगभग कार और आयशर वाहन की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना नहीं हुई लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में प्रीतम पिता नारायणसिंह चौहान निवासी आर्दशनगर नागदा परिवार के साथ सवार था। सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची। बताया जा रहा है कि आयशर वाहन दीपक सोनालिया चला रहा था। पुलिस ने आयशर जप्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया।
Read Moreग्राम पालखंदा में खंबे लगाने पर विवाद 2 परिवार के 11 लोग घायल
उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम पालखंदा में एक ही परिवार से जुड़े रोहित पिता दिनेश नरवरिया 27 साल और लोकेश पिता शंकरलाल नरवरिया 29 साल के मकान पास-पास बने है, दोनों के घरों का रास्ता भी एक है। दोनों के परिवार में रास्ते में खंबे गाड़कर चद्दर लगाने की बात पर विवाद हो गया। दोनों के बीच शुरू हुई गाली-गलौच परिवार के आने पर मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से पाइप-डंडे और लात-घूंसे चले। रोहित की ओर से परिवार के छह लोग घायल हो गये। वहीं लोकेश के…
Read Moreपिता घर लौटे तो फंदे पर लटकी मिली पुत्री
उज्जैन। द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रही छात्रा के पिता गुरूवार दोपहर घर लौटे तो उन्होने पुत्री को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और विवेचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। नागझिरी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार कालोनी में रहने वाली सपना पिता मनीराम शाक्य 20 वर्ष द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर एएसआई लाखनसिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। सपना ने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के एंगल से फांसी लगाई थी। विवेचना के दौरान…
Read Moreकार्तिक मेला ग्राउंड पर चोरी की फिराक में थी 4 महिलाएं
उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग स्थल पर चोरी की फिराक में खड़ी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चाकू और लोहे का पाइप बरामद किया गया है। महिलाएं पार्किंग में खड़े वाहनों के कांच फोड़कर उसमें रखा सामान चोरी करने वाली थी। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सावन माह के चलते देशभर से हजारों श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिये पहुंच रहे है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का खड़ा करने के लिये पार्किंग स्थल बनाये गये है। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर…
Read Moreजयपुर के मानसरोवर से हिरासत में आया आरोपी… शादी का झांसा देकर महिला से ठगे 1.27 करोड़
उज्जैन। शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ ठगने वाले आरोपी को 3 माह की तलाश के बाद जयपुर के मानसरोवर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी काफी शातिर है, जो अपना ठिकाना बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और शारिरीक संबंध बनोन के बाद उनसे रूपये ऐंठ लेता था। माधवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 13 मई को शिकायती आवेदन देकर बताया था कि उसकी कुछ माह पहले आटो में मनीष पिता तीरथदास 36 साल निवासी मानसरोवर जयपुर राजस्थान से मुलाकात हुई थी। बातों…
Read Moreशक्कर के भावों में आई तेजी ने चाय बेचने वालों की उड़ाई नींद
महिदपुर रोड ।पिछले तीन-चार दिनों से शक्कर के भाव में आए तेजी से उछाल ने महिदपुर रोड में चाय बेचने वालों की अच्छी खासी नींद उड़ा दी है । नगर के अधिकांश दुकानदार कुछ अपने कस्टमरों सहित दुकान पर आने वाले ग्राहकों को महज ₹5 में एक चाय उपलब्ध कराते हैं इधर अन्य चीजों के वस्तुओं के भाव के साथ-साथ शक्कर के भावों में आई तेजी ने उन्हें अपनी कीमतों में वृद्धि करने के लिये मजबूर कर दिया है चाय विक्रेता अनिल…
Read More