उज्जैन। स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी ने छेड़छाड़ के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी देकर रूपयों की मांग भी की थी।महिदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 20 दिन पहले कस्बे की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने परिजनों के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल जाते समय उसके साथ रास्ते में समीर पिता मोहम्मद रफीक खान निवासी दर्जी बाखल द्वारा छेड़छाड़ की जाती है। यहीं नहीं उसके साथियों शाहिद, सोहेल और साहिल घर आकर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रूपयों की मांग करते है। मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा होने और गंभीर प्रवृति का होने पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। 2 अगस्त को आरोपी शाहिद, साहिल और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया गया था। समीर खान लगातार फरार चल रहा था। जिसे 20 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी होने पर उपजेल महिदपुर में दाखिल कराया गया है।
स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार