उज्जैन। कंचनपुरा में रंजीश के चलते मकान में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले बदमाश का पुलिस ने जूलूस निकाल दिया। बुधवार-गुरूवार रात जहां दहशत फैलाई थी, उसी जगह बदमाश कान पकड़कर लगड़ाता हुआ चलता दिखाई दिया। शुक्रवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। आईटीआई में पदस्थ कर्मचारी भागीराथ रायकवार कंचनपुरा में निवास करते है। 2 साल से उनका पड़ोसी से विवाद चला आ रहा है। बुधवार गुरूवार रात पड़ोसी का दामाद गोलू पिता पप्पू रायकवार निवासी ढांचा भवन कंचनपुरा पहुंचा था और नाबालिग साले के साथ…
Read MoreCategory: उज्जैन
जनगणना में शामिल शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल, हाथ पर लिखा था बबलू
उज्जैन। शासन के आदेश पर जनगणना में ड्युटी कर रही शिक्षिका निर्मला पति रोजश 45 साल निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र को शुक्रवार दोपहर नरवर थाना क्षेत्र के विनोद रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हुई शिक्षिका को एम्बुलेंस से उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। शिक्षिका के हाथ और पैर में फैक्चर होना सामने आया है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किये जा रहे है।…
Read Moreअब उज्जैन में नहीं सुलभ भू-जल स्तर की जानकारी भू-जल स्तर गिरा, नलकूप खनन पर प्रतिबंध -दो वर्ष पूर्व कार्यालय इंदौर के अधिनस्थ किया गया
उज्जैन। जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए संपूर्ण जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में भूजल के स्तर की स्थिति वर्तमान में क्या है यह जानना अब सुलभ नहीं है। जिले का कार्यालय दो वर्ष पूर्व इंदौर के कार्यालय में मर्ज कर दिया गया था तभी से जिले के भू-जल की जानकारी मिलना संभव नहीं हो पा रही है। वैसे मई मध्य से अंत तक भूजल के स्तर की जांच इससे संबंधित विभाग जिले के तहसील केंद्रों पर करता…
Read More10 साल बाद फिर से मंदिर के आवागमन मार्ग पर हीट प्रुफ लगा अबकी बार बारिश में फिसलन न हो ऐसा सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट किया उपयोग -दान से महाकाल का पाथ-वे हीट प्रुफ हुआ,अब श्रद्धालुओं के पैरों को गर्मी से राहत मिलेगी
उज्जैन। 10 साल बाद एक बार फिर से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के श्रद्धालु आवागमन मार्ग पर हीट प्रुफ किया गया है। अबकी बार बारिश में फिसलन रहित सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट का उपयोग किया गया है। इससे श्रद्धालुओं के पैरों को अब पत्थर की गर्मी से बचाया जा सकेगा। मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर परिसर एवं श्री महाकाल महालोक में दर्शन पथ पर यह हीट प्रूफ पाथ-वे नीलकंठ से पंचमुखी हनुमान, मानसरोवर से होते हुए शंख द्वार एवं बड़ा गणेश मंदिर तक किया है। भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु…
Read Moreस्वच्छता अभियान में महापौर का निरीक्षण, वार्डों में सफाई पर सख्ती चार वार्डों में चला विशेष अभियान, बंगाली कॉलोनी में दो दिन में सुधार के निर्देश, सफाई मित्रों का सम्मान
उज्जैन में “स्वच्छता में शक्ति, उज्जैन की भक्ति” विशेष सफाई अभियान के तहत बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने सुबह 7 से 9 बजे तक विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य, पीएचई, उद्यान, प्रकाश व्यवस्था और आईईसी टीम ने मिलकर सफाई, उद्यानों की देखरेख, पानी के लीकेज सुधार और गंदे पानी की शिकायतों का निराकरण किया। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 28 (दूध तलाई, दौलतगंज, घी मंडी), वार्ड 46 (बंगाली कॉलोनी) और वार्ड 39 (किशनपुरा बालाजी मंदिर क्षेत्र) में विशेष सफाई की गई। दूध तलाई में फूल मंडी…
Read Moreजिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष 6 माह के लिए जिलाबदर
उज्जैन । जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट को छह माह के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोशन सिंह ने जिला बदर किया है। इस दौरान जाट उज्जैन जिले की सीमावर्ती जिले देवास,इंदौर,रतलाम,शाजापुर,मंदसौर,धार एवं आगर मालवा में भी नहीं रह सकेंगे।उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने थाना भैरवगढ़ निवासी ओर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट पिता देवराम जाट को छह माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आदेश के तहत मध्यप्रदेश…
Read Moreशहर में नहीं होगा जल प्रदाय
उज्जैन | नगर पालिक निगम उज्जैन के अंतर्गत गंभीर इंटेक पर 6 मई 2026 को एम.पी.ई.बी. द्वारा विद्युत शटडाउन लिया गया। इस शटडाउन के चलते गंभीर इंटेक से संचालित जल प्रदाय व्यवस्था एवं पंपिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। इसी के परिणामस्वरूप आज 7 मई 2026 को शहर में जल प्रदाय नहीं किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने का आग्रह किया है।
Read Moreचार ट्रेनों सवार यात्रियों के मोबाइल चोरी
उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी होने की वारदात थम नहीं रही है। एक बार फिर चार ट्रेनों में यात्रियों के कीमती मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने चारों यात्रियों की शिकायत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नागदा की ओझा कालोनी का रहने वाला नवीन पिता प्रेमनारायण शर्मा 34 साल इंदौर-गांधीनगर एक्सप्रेस में सोमवार रात को इंदौर से नागदा का सफर कर रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। दूसरी वारदात डेमू ट्रेन में मीता पति अनिल राठौर…
Read Moreपानी की तलाश में 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय -ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर
उज्जैन। पानी की तलाश में मंगलवार को पांच माह की गर्भवती गाय 50 फीट कुएं में गिर गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय का ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घट्टिया थाना एसआई शैलेन्द्रसिंह अलावा ने बताया कि ग्राम नजरपुर में दोपहर के समय 50 से 55 फीट गहरे कुएं में एक किसान की गाय के गिरने का मामला सामने आने पर पुलिस पहुंची थी। कुएं में पानी काफी अधिक था। गाय को बाहर निकाले के लिये रेस्क्यू शुरू…
Read Moreदिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर बदमाशों ने चुराये 12 लाख रूपये -किसान के घर चोरी का 7 दिन बाद दर्ज किया मामला
उज्जैन। किसान के मकान का दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर हुई 12 लाख रूपये की चोरी के मामले में 7 दिन बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। अब बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। राघवी थाना क्षेत्र के महुडीपुरा में रहने वाला दिलीप पिता मदनलाल शर्मा खेती किसानी का काम करता है। 26 अप्रैल को उसके पुत्र महेश और पुत्री मनीषा का सामूहिक सम्मेलन में विवाह था। परिवार सुबह ग्राम पलदूना सम्मेलन में गया था। शाम 6 बजे वापस लौटा तो मकान का दरवाजा टूटा हुआ था। घर में रखी…
Read More