उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने स्थित परचुरे भवन को बुधवार देर रात ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 65 साल पुराने इस जर्जर भवन पर महाकाल की शयन आरती के बाद रात करीब 11 बजे नगर निगम का बुलडोजर चला। उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में यह कार्रवाई लगभग 60 मिनट में पूरी हुई।नगर निगम के अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय ने बताया कि यह भवन 60 से 65 साल पुराना था और आरसीसी संरचना का नहीं था। यह ओपन फाउंडेशन पर बना था और इसकी संरचनात्मक स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी। भवन की स्थिति का आकलन करने के लिए भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) की तकनीकी टीम से निरीक्षण कराया गया था।
शयन आरती के बाद परचुरे भवन पर चला बुलडोजर:65 साल पुराना जर्जर भवन जमींदोज