कार्तिक मेला ग्राउंड पर चोरी की फिराक में थी 4 महिलाएं

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग स्थल पर चोरी की फिराक में खड़ी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चाकू और लोहे का पाइप बरामद किया गया है। महिलाएं पार्किंग में खड़े वाहनों के कांच फोड़कर उसमें रखा सामान चोरी करने वाली थी।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सावन माह के चलते देशभर से हजारों श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिये पहुंच रहे है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का खड़ा करने के लिये पार्किंग स्थल बनाये गये है। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है। बुधवार रात को पुलिस कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग स्थल भ्रमण के लिये पहुंची थी। जहां चार महिलाओं पर संदेह हुआ। एक के पास लोहे का पाईप था। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो वह बरगलाने का प्रयास करने लगी। संदेह होने पर थाने लाया गया। जहां महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लगी गई तो उनके पास से 2 छोटे चाकू और एक खटकेदार चाकू बरामद हो गया। मामला गंभीर लगने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो चारों महिलाओं के नाम खुशी पति साहिल जाटव 20, मीना पति छोटू जाटव 30 वर्ष, मंतीदेवी पति स्वर्गीय गुर्जन जाटव 60 वर्ष निवासी ग्राम इसुपुर थाना महंदाबाद जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश और राजपति पति रामनयन जाटव 50 वर्ष निवासी ग्राम गौशाला झांसी उत्तर प्रदेश समाने आये। चारों से पूछताछ में पता चला कि सावन माह में प्रतिदिन हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन आ रहे है। जिनको निशाना बनाने के लिये आई हुई थी। कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़कर सामान चोरी करने की फिराक में थी। थाना प्रभारी के अनुसार चारों के खिलाफ चोरी की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। विदित हो कि धार्मिक नगरी में बड़े आयोजनों के दौरान बाहरी गैंग वारदात के लिये उज्जैन पहुंचती है। पूर्व में भी पुलिस मंदिर क्षेत्र के आसपास से कई महिला-पुरूषों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment