उज्जैन। द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रही छात्रा के पिता गुरूवार दोपहर घर लौटे तो उन्होने पुत्री को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और विवेचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।
नागझिरी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार कालोनी में रहने वाली सपना पिता मनीराम शाक्य 20 वर्ष द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर एएसआई लाखनसिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। सपना ने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के एंगल से फांसी लगाई थी। विवेचना के दौरान पिता ने बताया कि सपना द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रही थी। वह कुकर सुधारने का काम करते है, सुबह घर से निकल गये थे। सपना की मां प्रायवेट कंपनी में काम करती है, वह भी चली गई थी। घर पर सपना अकेली थी, दोपहर में खाना खाने लौटा तो पुत्री को देखा। पुलिस ने घटनास्थल की विवेचना के बाद मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया। एएसआई के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया यह भी जा रहा था कि 2 माह पहले फांसी लगाने वाली छात्रा की सगाई हो चुकी थी। फिलहाल मामला जांच में है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान दर्ज करने पर फांसी लगाने का कारण सामने आ पायेगा।
पे्रम विवाह करने वाली ने किया सुसाइड
नरवर में प्रेम विवाह करने वाली 18 वर्षीय सलोनी पति पियुष ने गुरूवार शाम घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय पति काम पर गया था और सास बाजार गई थी। लौटने पर उन्होने सलोनी को फंदे पर लटका देखा। एएसआई लोकेशसिंह ने बताया कि प्रारंभिक विवेचना में सामने आया कि सलोनी देवास के भौरासा कर रहने वाली थी। 2 माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। 2015 में सलोनी के ससुर ने भी सुसाइड किया था। एएसआई के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिये उज्जैन चरक अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू की जायेगी।
पिता घर लौटे तो फंदे पर लटकी मिली पुत्री