मक्सीरोड पर देर रात आयशर-कार की भिड़ंत:आयशर जप्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र मक्सीरोड स्थित पाटपाला में रात 1 बजे के लगभग कार और आयशर वाहन की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना नहीं हुई लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में प्रीतम पिता नारायणसिंह चौहान निवासी आर्दशनगर नागदा परिवार के साथ सवार था। सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटनास्थल पहुंची। बताया जा रहा है कि आयशर वाहन दीपक सोनालिया चला रहा था। पुलिस ने आयशर जप्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment