इंदौर। खुड़ैल रोड पर सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बीफार्मा के एक छात्र की मौत हो गई। देवगुराडिया रोड पर एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल छात्र को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्राला चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जुनेद (24) पुत्र जावेद निवासी काजी पलासिया के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर उसकी बाइक को ट्राले ने टक्कर मारी थी। हादसे में वह…
Read MoreCategory: इंदौर
5 कॉलोनियों में कारों पर पथराव:देर रात बदमाशों ने किया हमला, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
इंदौर।इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने एक के बाद एक कई वाहनों के कांच फोड़ दिए। मंगलवार सुबह जब रहवासी जागे तब घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार राजनगर, रामानंद नगर, नंदन नगर, दामोदर नगर और पंचमूर्ति नगर में देर रात वाहनों को निशाना बनाया गया। करीब एक दर्जन वाहनों के कांच तोड़े गए हैं। इनमें पूर्व पार्षद राजेश चौहान की कार भी है। एक कार में ईट भी मिली है।डायल…
Read Moreचार वार्डों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जोनल कार्यालय घेरा
ब्रह्मास्त्र इंदौर वार्ड 74 से 78 तक पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को बिलावली स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय 13 का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोनल अधिकारी को समस्याओं को लेकर खरी-खरी सुनाई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही के कारण पहले भी जान-माल का नुकसान हुआ है और अब इन वार्डों की जनता रोजाना परेशान हो रही है। ज्ञापन में वार्ड…
Read Moreनिजी हॉस्टल पर छापा:23 युवक जुआ खेलते पकड़े, 26 मोबाइल-6 बाइक सहित 5.50 लाख जब्त
इंदौर। भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां लंबे समय से जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। आसपास छात्र-छात्राएं किराए से रहते हैं, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों को लेकर चिंता बनी हुई थी। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।भंवरकुआ थाना के टीआई राजकुमार यादव और उनकी टीम ने गणेश नगर स्थित एक निजी…
Read Moreछात्र से 17 हजार की वसूली की कोशिश:सिगरेट पीने का वीडियो अपलोड करने की दी धमकी
इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में एक छात्र को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पहले भी छात्र से रुपए ले चुका है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कनाड़िया पुलिस थाना के अनुसार वैभव नगर निवासी अभिसार कौल की शिकायत पर प्रथम बिल्लोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अभिसार ने बताया कि उनका बेटा गर्वित पढ़ाई कर रहा है। आरोपी प्रथम बिल्लोरे उनके बेटे से 17 हजार रुपए की मांग…
Read Moreनगर निगम ने दो कोचिंग के बेसमेंट सील किए
ब्रह्मास्त्र इंदौर नगर निगम ने शनिवार को दो कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील किए। कार्रवाई निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर की गई। दोनों स्थानों पर पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट का अन्य उपयोग किया जा रहा था। जोन क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 74 स्थित स्कॉलर्स अकादमी कोचिंग इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में वाहन पार्किंग की स्वीकृत जगह पर टेबल-बेंच लगाकर विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। यह व्यवस्था भवन अनुमति और अग्नि सुरक्षा मानकों के विपरीत पाई गई। निरीक्षण के बाद निगम अमले ने बेसमेंट को सील…
Read Moreशादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:40 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज,
इंदौर।परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी टूटने के बाद उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरा पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते वह उससे भी अलग हो गई और सहेली के साथ रहने लगी।इसी दौरान काम के सिलसिले में उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने उसे किराए के कमरे में रखकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।शादी…
Read Moreकरणी सेना नेता को जान से मारने की धमकी:कॉल पर बच्चों की हत्या करने के लिए भी कहा,
इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी 20 फरवरी की रात दी गई थी। मामले में शनिवार को हीरानगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हीरानगर पुलिस के अनुसार मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनका नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और बच्चों की हत्या करने और खजराना क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी…
Read Moreपेमेंट के लिए लगाया फोन, युवक के साथ की मारपीट:जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने की FIR
इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को पेमेंट के लिए कॉल करना महंगा पड़ गया। कॉल करने के बाद कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट कर दी। युवक ने मामले की शिकायत थाने में की।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक छोगालाल पिता गुलाब सिंह बघेल निवासी ग्राम रालामंडल की शिकायत पर सुशील पिता प्रकाश शिंदे और आरती निवासी हनुमान टेकरी असरावद खुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया है।घर के सामने किया विवाद-घटना शुक्रवार को फरियादी के घर के बाहर की है। फरियादी ने पुलिस…
Read Moreभाजयुमो-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े…एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, SI घायल:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका
इंदौर।इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए। मौके पर पहले से तैनात पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया और दोनों ओर से हंगामे की स्थिति बन गई।कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर पथराव हुआ। इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर के साथ-साथ संतरे और टमाटर भी फेंके गए।हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल…
Read More