इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी 20 फरवरी की रात दी गई थी। मामले में शनिवार को हीरानगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
हीरानगर पुलिस के अनुसार मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनका नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और बच्चों की हत्या करने और खजराना क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी।मोबाइल में रिकॉर्ड की धमकी, पुलिस को सौंपा साक्ष्य-मानसिंह राजावत ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने यह रिकॉर्डिंग वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी और इसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।