इंदौर।परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी टूटने के बाद उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरा पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते वह उससे भी अलग हो गई और सहेली के साथ रहने लगी।इसी दौरान काम के सिलसिले में उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने उसे किराए के कमरे में रखकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।शादी टूटने के बाद अलग रहने लगी थी-परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी विराज देसाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहली शादी टूटने के बाद वर्ष 2004 में उसके माता-पिता ने उसकी दूसरी शादी खुड़ैल निवासी एक व्यक्ति से कराई थी।
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:40 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज,