डेढ़ लाख प्रतिबंधित डिस्पोजल जब्त:बिलोटीपुरा में नगर निगम की कार्रवाई, ₹5000 का जुर्माना भी

उज्जैन।उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बिलोटीपुरा क्षेत्र (जोन क्रमांक-1) में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और अमानक प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निगम के अभियान का हिस्सा है।उपायुक्त संजेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विनायक चौरसिया के निवास से लगभग 1.5 लाख प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, कटोरी, चम्मच और अन्य डिस्पोजल सामग्री बरामद की गई। निगम के अनुसार, यह सामग्री अमानक स्तर की और प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।टीम ने ग्लास, कटोरी, चम्मच और अन्य डिस्पोजल सामग्री बरामद की है।5 हजार रुपए का चालान भी बनाया-कार्रवाई के समय स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास और स्वच्छता निरीक्षक अजय दावरे सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। निगम ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ ₹5000 की चालानी कार्रवाई भी की है।उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया कि पिछले एक माह में नगर निगम द्वारा यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित सामग्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जब्त की गई सामग्री को एमआर-5 में सुरक्षित रखा गया है, और इसे नष्ट करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment